बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा पॉपुलर हैं ये भोजपुरी स्टार्स, एक गाने के लिए करते हैं लाखों रूपये चार्ज, नंबर वन पर है यह सुपरस्टार

Popularity of Bhojpuri stars is no less than Bollywood stars
बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा पॉपुलर हैं ये भोजपुरी स्टार्स, एक गाने के लिए करते हैं लाखों रूपये चार्ज, नंबर वन पर है यह सुपरस्टार
भोजपुरी सिनेमा बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा पॉपुलर हैं ये भोजपुरी स्टार्स, एक गाने के लिए करते हैं लाखों रूपये चार्ज, नंबर वन पर है यह सुपरस्टार

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज के दौर में क्षेत्रीय सिनेमा का खूब विस्तार हुआ है। खासतौर पर भोजपुरी सिनेमा का। भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स का स्टारडम किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इन सुपरस्टार्स को चाहने वाले देश और दुनिया में मिल जाएंगे। भोजपुरी सिनेमा अपने गानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इनके गाने व्यूज के मामले में बॉलीवुड को सीधे टक्कर देते हैं, तो चलिए भोजपुरी सिनेमा के ऐसे पांच सिंगर्स के बारे में जानते हैं, जिनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं। 

Pawan Singh:निजी जिंदगी में सुपरफ्लॉप, फिर भी बनें भोजपुरी सिनेमा के  सुपरस्टार, ऐसा रहा अभिनेता का करियर ग्राफ - Bhojpuri Actor Pawan Singh  Divorce: Lesser Known Facts ... 

सुपरस्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक जाना माना नाम है। इनके गाने रिलीज होते ही सुपरहिट होने की पूरी गारंटी रखते हैं। पावरस्टार से मशहूर पवन सिंह को गायकी के क्षेत्र में सबसे अलग माना जाता है। दरअसल, पवन सिंह एक बेहतर गायक के साथ ही एक अच्छे अभिनेता भी माने जाते हैं। इनके गाने तो धमाका मचाते ही है, साथ ही इनकी फिल्मों पर भी फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गाने के लिए पवन सिंह करीब 9 से 10 लाख रूपये तक का चार्ज करते हैं।

खेसारी लाल के इवेंट में मची अफरा-तफरी, अचानक बेहोश हुआ युवक, एक्टर के भी  छूट गए पसीने! - khesari lal yadav fan fainted amid tabla song promotional  event patna raya – News18 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी को फिल्मों और गानों में हमेशा देखा जाता है। ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के गानें काफी चर्चे में रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। इनके गानों पर लाखों रिल्स बनते हैं। फैंस खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। खेसारी एक गाने के लिए 8 से 9 लाख रुपये तक का चार्ज करते हैं।

Ritesh Pandey - प्रेम से बोलिए हर हर महादेव #RiteshPandey  #ThankYouForYourLove #AudienceLove #DPupdate | Facebook

भोजपुरी का सबसे लोकप्रिय गाना "हैलो कौन" को शायद ही किसी ने नहीं सुना होगा। इस गाने को सुपरस्टार रितेश पांडे ने गाया था। साल 2019 में रिलीज हुआ यह गाना अब भी फैंस के बीच छाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 928 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जिसके बाद यह गाना भोजपुरी का सबसे अधिक सुना जाने वाला गाना है। इस गाने की वजह से रितेश पांडे को एक नया स्टारडम मिला था।रितेश पांडे एक गाने के लिए 7 से 8 लाख रूपये चार्ज करते हैं।

Bhojpuri Singer Ankush Raja Share Stylish Photo on his Instagram see here -  अंकुश राजा ने स्टाइलिश फोटो शेयर कर बनाया फैंस का दिन, लिखी ये खास बात 

भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत कर रहे अंकुश राजा भी गायकी के क्षेत्र में धमाल मचा रहे हैं। सिंगर अंकुश अपने गाने "लाखों है दीवाने तेरे" से लाइम लाइट में आए थे। इनका यह गाना यूट्यूब पर करोडों व्यूज बटोर चुका है। बता दें कि स्टार ने अपने करियर की शुरूआत बतौर सिंगर की थी, लेकिन अब वो फिल्मों में भी नजर आने लगे हैं। अंकुश राजा एक गाना गाने के लिए लगभग 4 से 5 लाख रूपये तक का चार्ज करते हैं।

Bangal Wali Bhouji Devghar Chali Gana | Gunjan Singh Song

भोजपुरी सिनेमा को बढ़ाने में बहुत सारे स्टार्स का योगदान है। उन्हीं में से एक गुंजन सिंह भी हैं। जिनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, हाल ही में ये भोजपुरी सिंगर शादी के बंधन में बंधे थे। इनके न जाने कितने ऐसे गाने हैं, जो सौ मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुके हैं। यह एक गाने के लिए करीब 4 से 5 लाख रूपये तक का चार्ज करते हैं। भोजपुरी स्टार्स की पॉपुलैरिटी तो है ही साथ ही एक गाने के लिए मोटी रकम भी वसूलते हैं। 

Created On :   19 Jan 2023 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story