एक दशक के बाद रिंकू घोष "मां लक्ष्मी" बन कर लौटी, एक्ट्रेस का ये नया अवतार फैंस को खूब भा रहा

भोजपुरी सिनेमा एक दशक के बाद रिंकू घोष "मां लक्ष्मी" बन कर लौटी, एक्ट्रेस का ये नया अवतार फैंस को खूब भा रहा

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रिंकू घोष लंबे अतंराल के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं। इनके चाहने वाले कई सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उन तमाम लोगों के लिए एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर धमाकेदार तरीके से वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि, रिंकू घोष की फिल्म "आंगन की लक्ष्मी" नवरात्री के शुभ अवसर पर रिलीज होने जा रही है। इसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
    
सुपरस्टार रिंकू घोष भोजपुरी सिनेमा में 9 सालों के बाद वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2014 में "नगीना" आई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इनके साथ सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू को भी लीड रोल में देखा गया था। ऐसा माना जाता है कि इस मूवी की वजह से ही चिंटू पांडे की करियर में एक बड़ा मोड़ आया और आज उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार्स के लिस्ट में होती है।

बेटियों पर आधिरत है ये फिल्म

इस मूवी के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसमें रिंकू को मां लक्ष्मी के अवतार में साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस मूवी की थीम बेटियों के लेकर है। ये फिल्म समाज में शानदार संदेश देती हुई दिखाई दे रही है। रिंकू की इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे बेटियां एक परिवार को डोर की तरह बांधे रखती हैं और इनकी वजह से घर में खुशहाली और शांति सदैव बनी रहती है। मूवी में यह भी दर्शकों को देखने को मिलेगा कि जो भी व्यक्ति बेटियों और महिलाओं का अपमान करते हैं उनके घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। 

फिल्म में ये है स्टारकास्ट

इस मूवी में भोजपुरी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले कुनाल सिंह भी मौजूद हैं जो एक पिता के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा लीड रोल में आदित्य ओझा, संचीता बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडे जैसे कई बड़े स्टार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

वहीं इस मूवी को भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डॉयरेक्टर अनिल नैनन ने किया है। जबकि इस पूरी पटकथा की लेखनी धमेंद्र सिंह ने की है। अगर फिल्म में गानों की बात करें तो इस काम को प्यारेलाल यादव और राजेश मिश्रा ने संभाला है।

Created On :   21 March 2023 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story