रियलिटी शो में डांस से जीता दर्शकों का दिल, फिर क्यों रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम? वैष्णवी ने खोला राज

इंटरव्यू रियलिटी शो में डांस से जीता दर्शकों का दिल, फिर क्यों रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम? वैष्णवी ने खोला राज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डांस रियलिटी शो "सुपर डांसर" से सुर्खियों में आईं नन्हीं डांसर और बाल कलाकार वैष्णवी प्रजापति बुधवार को मप्र की राजधानी भोपाल पहुंची। यहां उनके साथ टीवी एक्ट्रेस प्रीति अमीन भी नजर आईं। वे यहां अपने अपकमिंग शो "दुर्गा और चारू" के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान दोनों कलाकारों ने भास्कर हिन्दी के साथ शो और अपने जीवन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। 

लापतागंज और झूमे जिया रे जैसे शो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रीति अमीन "दुर्गा और चारू" धरावाहिक में भोली की भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालांकि उनका किरदार नाम के उलट है यानी कि वे काफी चालबाज और अवसरवादी लड़की के रूप में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:- धनुष सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की आईएमडीवी सूची में सबसे ऊपर, इसके बाद आलिया और ऐश्वर्या

गुजरात से ताल्लुक रखने वाली प्रीति बताती हैं कि, उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की। इसके बाद उन्हें लगातार कई टीवी शो में काम करने का मौका मिला। वहीं टीवी की बाल कलाकार वैष्णवी प्रजापति ने डांस से सीधे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के सवाल पर फनी अंदाज में कहा, घर में कई बार मां डांटते हुए कहती थी कि ए​क्टिंग करना है तो टीवी पर करो घर में नहीं। इसके बाद कई ऑडिशन दिए और काम मिल गया।

वैष्णवी ने बताया कि, वे एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को अपना रोल मॉडल मानती हैं और यह एक बड़ा कारण रहा कि एक्टिंग सीखे बिना ही डांस के साथ साथ कब एक्टिंग की तरफ रुख हुआ पता नहीं चला। डांस और एक्टिंग में से किसी एक को चुनने पर वैष्णवी ने कहा कि वे दोनों ही विधाओं को पसंद करती हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एंज्वॉय करती हैं। 

वैष्णवी का ड्रीम है कि वे एक बार किसी धार्मिक सीरियल में मां काली की भूमिका अदा करें। उनका कहना है कि वे बचपन से ही घर में मां काली की पूजा देखते आई हैं, इसलिए काफी लगाव भी है। 

ये भी पढ़ें:- भाई की शादी में छाई उर्वशी रौतेला, 85 लाख की ज्वेलरी और 35 लाख के लहंगे में ढाया कहर 

एक्टिंग के साथ पढ़ाई प्रभावित होने के सवाल पर वैष्णवी ने कहा कि, वे सेट पर भी पढ़ाई करती हैं और कोविड के बाद से ऑनलाइन कल्चर बढ़ गया है जिसका लाभ वे अब भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि, उनका ड्रीम माधुरी दीक्षित की तरह बड़ी और सफल एक्ट्रेस बनने का है। 

आगामी शो को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि, ये शो दो बहनों के सफर को दिखाता है। दोनों के बीच खून का रिश्ता है लेकिन दोनों ही एक दूसरे से अलग हो जाती हैं और उनकी परवरिश भी अलग तरह से होती है। इनमें दुर्गा जहां कम बोलने वाली, पढ़ाई में अव्वल और विनम्र है वहीं चारू काफी तेज और वाचाल है। ये शो 12 दिसंबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

Created On :   7 Dec 2022 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story