सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नए गाने में लगाया ऐसा तड़का, फैंस बोले- तभी तो करोड़ों दिलों पर राज करते....

फिर चला ट्रेडिंग स्टार की आवाज का जादू सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नए गाने में लगाया ऐसा तड़का, फैंस बोले- तभी तो करोड़ों दिलों पर राज करते....
हाईलाइट
  • खेसारी लाल यादव के इस नए गाने पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होली के मौके पर एक और गाना लेकर आए हैं। जिसका नाम "बोल मुंहे लागल बा" है। इस गाने को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव पहले ही कई होली के  सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। जिन्हें लोगों ने द्वारा काफी पसंद किया गया है। भोजपुरी फिल्म के ट्रेडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारीलाल का गाना जब भी रिलीज होता है फैंस के बीच एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। उनकी पॉपुलॉरिटी का आलम यह है कि उनका हर गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग के लिस्ट में आ जाता है। ठीक ऐसा ही इस गाने के साथ भी हुआ है। बता दें कि, सुपरस्टार इन दिनों अपनी फिल्म "संघर्ष-2" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पंसद किया था।

गाने को मिले लाखों व्यूज

खेसारी लाल यादव के इस नए गाने पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जिसकी वजह से ये यूट्यूब में गानों की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस गाने को यट्यूब चैनल "वेब म्यूजिक" पर रिलीज किया गया है। इस गाने को महज एक दिन के अंदर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि, फिलहाल यूट्यूब पर यह गाना 12वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी से खेसारी और इनके गाने की पॉपुलैरिटी का पता चलता है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और राधा रावत ने गाया है। फैंस को दोनों स्टार्स की आवाज खूब भा रही है। 

गाने के दीवाने हुए फैंस

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'मुँहे लागल बा के' बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं। जबकि इस गाने के म्यूजिक छोटू रावत और वीडियो डॉयरेक्शन का जिम्मा लक्की विश्वकर्मा ने संभाला है। अपने चहेते सुपरस्टार के इस नए गाने पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं साथ ही कमेंट बॉक्स ढेर सारे मैसेज लिख रहे हैं। अमर कुमार नाम के एक यूजर ने अपने सुपरस्टार के लिए लिखा "हमे गर्व है अपने बिहार पे जिसने खेसारी लाल जैसे पुत्र को जन्म दिया, जिनका गाना विदेशों में भी सुना जाता है,  जियो खेसारी भईया।" अहिरान नाम के एक अन्य फैन ने दिल और हाथ जोड़ने की इमोंजिग के साथ लिखा "जितने अच्छा गाते हैं उतने ही अच्छे इंसान हैं इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों लोग को दिल में राज करते हैं।" 

Created On :   20 Feb 2023 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story