पावरस्टार पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी ने फिर से मचाया धमाल, नया गाना सुनकर फैंस हुए पवन के मुरीद, कहा- दिल छू गया

भोजपुरी सिनेमा पावरस्टार पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी ने फिर से मचाया धमाल, नया गाना सुनकर फैंस हुए पवन के मुरीद, कहा- दिल छू गया

डिजिटल डेस्क, पटना। पावरस्टार पवन सिंह का जलवा बरकरार है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना "दंउरी होई की काम अउरी होई" खूब धूम मचा रहा है। फैंस इस नए गाने पर अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में वो एक बार फिर क्वीन शालिनी के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, हालही में सुपरस्टार को एक्ट्रेस क्वीन शालिनी के साथ सुपरहिट सॉन्ग "धनी हो सब धन" में देखा गया था। तभी से फैंस इन दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से साथ में देखने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए मेकर्स ने अब नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी काफी शानदार देखने को मिल रही है। वहीं यह गाना रिलीज होते ही हिट की लिस्ट में शामिल हो गया है। 

फैंस को भाया गाना

आपको बता दें कि, इस गाने को यूट्यूब चैनल "म्यूजिक वाइड" पर रिलीज किया गया है। इस गाने को महज कुछ ही घंटे में 17 लाख लोगों ने देख लिया है, जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने गाने को पंसद किया है। फैंस गाने की तारीफ में पावर स्टार पवन सिंह के लिए ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। बाजीगर नाम के एक फैन ने लिखा "कौन कौन मानता है कि पवन भैया गाते हैं तो दिल छू जाते हैं।" कुछ ऐसा ही पावर स्टार नाम के एक अन्य फैन ने लिखा "मंदिर बिना पुजारी के, भोजपुरी इंडस्ट्री बिना पवन सिंह के अधूरा लगता है।" 

पवन-शिवानी ने दी आवाज

इस गाने की बात करें तो सुपरस्टार पवन सिंह के साथ सिंगर शिवानी सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं गाने को डॉयरेक्ट गोल्डी जायसवाल ने किया है। जबकि मशहूर कोरियोग्राफर बॉबी जैक्शन ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।

पहले भी जोड़ी रही है हिट

क्वीन शालिनी और पवन सिंह का गाना "धनी हो सब धन" खूब हिट हुआ था। करीब दो महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को 71 मिलियन लोगों ने अब तक देखा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने पर लाखों की संख्या में रिल्स बनाए हैं। इस गाने के जरिए शालिनी अब तक लाइम लाइट में बनी हुई थी। इसी बीच उनका एक और गाना पवन सिंह के साथ रिलीज हो गया है, जो चारों तरफ धमाल मचा रहा है। 

Created On :   3 April 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story