ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म सघंर्ष-2 का ट्रेलर हुआ आउट, एक्शन और रोमांस से भरपूर है मूवी, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में होगी रिलीज

फैंस पर चढ़ा खेसारी का खुमार ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म सघंर्ष-2 का ट्रेलर हुआ आउट, एक्शन और रोमांस से भरपूर है मूवी, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म "संघर्ष-2" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। खबरें ये भी हैं कि, खेसारी लाल यादव की ये नई फिल्म पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि, खेसारी लाल यादव की ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चर्चाओं में बने हुए हैं।

इस फिल्म का डॉयरेक्शन पराग अग्रवाल ने किया है जबकि रत्नाकर कुमार इस फिल्म के प्रॉड्यूसर हैं। खेसारी लाल यादव के अपोजिट इस फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस मेघा श्री नजर आने वाली हैं जिनकी दमदार एक्टिंग, फिल्म के ट्रेलर में साफ तौर पर देखी जा सकती है।

फैंस को पसंद आया ट्रेलर

दरअसल, बीते सोमवार यानी 25 अप्रैल को खेसारी लाल यादव की फिल्म "संघर्ष-2" का ट्रेलर रिलीज कर दिय गया था। जिसे आप यूट्यूब चैनल "वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी" पर देख सकते हैं। ट्रेलर में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जबरदस्त बॉडी और हैवी बंदूक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को ज्यादातर विदेशों में ही शूट किया गया है। जिसकी वजह से दर्शकों को ट्रेलर खूब पंसद आ रहा है।  

खेसारी लाल यादव की ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी और रूलाएंगी भी। वहीं इस ट्रेलर को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में परिवर्तन की हवा बहेगी और जैसे साउथ की फिल्म पूरे देश और दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं वैसे ही एक दिन भोजपुरी सिनेमा का रंग सबके सिर चढ़कर बोलेगा।

भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है "संघर्ष-2"

फिल्म "संघर्ष-2" के ट्रेलर को अब तक 4 मिलियन लोगों ने देखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, ये फिल्म भोजपुरी समेत कई भाषओं में रिलीज होने वाली है। ताकि ज्यादा से ज्यादा भोजपुरी सिनेमा का विस्तार हो सके। वहीं खेसारी के इस फिल्म की खासियत ये भी है कि ये अब तक का भोजपुरी सिनेमा में सबसे मंहगी फिल्म है। खबरों की मानें तो, इस फिल्म को 15 अगस्त के आस-पास रिलीज करने का प्लान है ताकि मूवी को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। 


 

Created On :   26 April 2023 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story