नो एंट्री 2: नो एंट्री के सीक्वल में सलमान को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए दबंग खान को कौन करेगा फिल्म में रिप्लेस?

नो एंट्री के सीक्वल में सलमान को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए दबंग खान को कौन करेगा फिल्म में रिप्लेस?
  • नो एंट्री की सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं मेकर्स
  • सीक्वल में नहीं नजर आएंगे सलमान खान
  • जानिए किस एक्टर ने दबंग खान को किया रिप्लेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' ने उस समय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म आज भी देखने पर दर्शक लोटपोट हो जाते हैं। फिल्म की सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इस क्लासिक कॉमेडी की सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। 20 साल बाद दर्शकों के बीच एक बार फिर नो एंट्री का फ्लेवर होगा। हालांकि, सलमान के फैंस के लिए बुरी खबर है कि सीक्वल में वह प्रेम के किरदार में नजर नहीं आएंगे।

डबल इंटरटेनमेंट की तैयारी में मेकर्स

नो एंट्री के सीक्वल के लिए मेकर्स तैयारियों में जुट गए हैं। पहले पार्ट की तुलना में इस बार मेकर्स इंटरटेनमेंट का डबल डोज देना चाहते हैं। पहले पार्ट का निर्माण बोनी कपूर ने किया था और दूसरी बार इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, नो एंट्री के मेकर्स सीक्वल को पहले पार्ट से ज्यादा शानदार बनाना चाहते हैं। इसके चलते बड़ी कास्ट के साथ अच्छी और दमदार स्क्रिप्ट को फाइनलाइज किया जा रहा है।

इस एक्टर ने किया सलमान को रिप्लेस

नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता और बिपाशा बसु जैसे सितारों ने मुख्य किरदार निभाया था। हालांकि, इस बार फरदीन खान और सलमान खान को मेकर्स ने फिल्म में एंट्री नहीं दी है। सलमान खान की जगह वरूण धवन फिल्म में प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वरूण धवन के अलावा अनिल कपूर और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शुटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू हो सकती है। अगले साल 2025 में फिल्म नो एंट्री-2 सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Created On :   30 Jan 2024 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story