Sir Michael Gambon Death: हैरी पॉटर के प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर का हुआ निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हैरी पॉटर के प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर का हुआ निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • निमोनिया से पीड़ित थे सर माइकल गैंबोन
  • हैरी पॉटर सीरीज के लिए दुनिया भर में फेमस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। सर गैंबोन ने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। दरअसल, हॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले दुनिया भर के फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बनाने वाले सर गैंबोन का पिछले कुछ दिनों से निमोनिया का इलाज चल रहा था और आज उन्होंने अपने परिवार और सभी फैंस को अकेला छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिवार ने की एक्टर के निधन की पुष्टि

सर गैंबोन की मौत की पुष्टि उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और उनके बेटे फर्गस ने की। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, "हमें सर माइकल गैबोन के निधन की खबर देते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पति और जिम्मेदार पिता भी थे। दरअसल, सर माइकल गैबोन को निमोनिया हो गया था। उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन, डॉक्टकों की लाख कोशिशों के बावजूद वे हमें छोड़कर चले गए।"

फिल्मों के अलावा थिएटर्स में भी बना पहचान

गौरतलब है कि, सर माइकल गैंबोन ने अपने अभिनय की छाप ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर्स के कई नाटकों में भी छोड़ी। यही वजह है कि साल 1998 में उन्हें नाइट की उपाधि से नवाजा गया था। अभिनय की दुनिया में सर माइकल 'द ग्रेट गैंबोन' के नाम से मशहूर थे। उन्हें साल 2012 में सैमुअल बेकेट के नाटर 'ऑल दैट फॉल' में आखिरी बार देखा गया था। सर माइकल को हैरी पॉटर सीरीज के अलावा गोस्फोर्ड पार्क, द कुक और द थीफ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

Created On :   28 Sep 2023 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story