गुड न्यूज: 'वंडर वुमन' एक्ट्रेस गैल गैडोट ने बेटी को दिया जन्म, 38 की उम्र में चौथी बार बनी मां

वंडर वुमन एक्ट्रेस गैल गैडोट ने बेटी को दिया जन्म, 38 की उम्र में चौथी बार बनी मां
  • 'वंडर वुमन' एक्ट्रेस गैल गैडोट ने बेटी को दिया जन्म
  • 38 की उम्र में चौथी बार मां बनी एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस गैल गैडोट हॉलीवुड की मशहूर सुपरस्टार हैं। उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड की वंडर वुमन बनकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पति यारोन वर्सानो के साथ अपने चौथे बच्चे का वेलकम किया है। वो चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। 'वंडर वुमेन' एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से बेटी की पहली फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बेटी के आने की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है, और साथ ही यह भी बताया है कि उनके लिए यह प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि यह कपल पहले ही तीन बच्चों का पैरेंट्स हैं। अब इनके घर चौथी बार खुशखबरी आई है।

यह भी पढ़े -गैल गैडोट, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने आलिया को दी प्रेग्नेंसी की बधाई

इस तस्वीर में वह न्यू बोर्न बेबी के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने बेबी को सीने से लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा है- 'मेरी प्यारी बेटी, आपका स्वागत है। यह प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी और हमने इसको पार कर लिया। आपने अपने नाम ओरी, जिसका अर्थ है 'मेरी रोशनी', को मिनिंग फुल बनाते हुए, हमारे जीवन में बहुत रोशनी लाई है। लड़कियों के घर में आपका स्वागत है। डैडी भी बहुत अच्छे हैं'।

यह भी पढ़े -आलिया भट्ट करने जा रहीं ग्लोबल डेब्यू, हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ आएंगी नजर

2008 में की थी शादी

बता दें कि गैल गैडोट ने साल 2008 में वर्सानो से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में अपने पहले बच्चे, बेटी अल्मा का स्वागत किया। फिर साल 2017 में दूसरी बार माता-पिता बने और साल 2021 में एक और बेटी का स्वागत किया था।

यह भी पढ़े -ऋतिक रोशन भी कर चुके हैं इस फिल्म की तारीफ, अब वंडर वुमन- 3 के साथ वापसी करेगी ये एक्ट्रेस


Created On :   7 March 2024 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story