Fake News : बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड का बताकर वायरल ?

Flood viral video of south morocco fale claim uttarakhand fake news
Fake News : बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड का बताकर वायरल ?
Fake News : बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड का बताकर वायरल ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बाढ़ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पहाड़ी इलाके में एक पुलिया के ऊपर खड़े दिखते हैं। पुलिया के नीचे पत्थरों के बीच पानी बहता नजर आ रहा है। अचानक से ही पानी का बहाव तेज हो जाता है और पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। दावा किया जा रहा है कि बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गौरीकुंड इलाके का है। 
 

 

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो उत्तराखंड का नहीं बल्कि मोरक्को का है। पड़ताल में हमें मोरक्को की न्यूज वेबसाइट moroccoworldnews पर बाढ़ की एक खबर मिली। वीडियो मोरक्को में स्थित इमलील गांव का है। जहां कुछ दिनों पहले बाढ़ आई थी। यह खबर 2 सितंबर 2019 को प्रकाशित हुई। यह साफ है कि वायरल वीडियो गौरीकुंड का नहीं बल्कि मोरक्को का है। 


 

Created On :   30 Sep 2019 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story