Fake News: क्या पुलिसकर्मी भी कर रहे हैं CAA और NRC का विरोध ?

Policemen caa nrc protest photo viral, tis hazari court, fake news, fact check
Fake News: क्या पुलिसकर्मी भी कर रहे हैं CAA और NRC का विरोध ?
Fake News: क्या पुलिसकर्मी भी कर रहे हैं CAA और NRC का विरोध ?

डिजिटल डेस्क। देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई फर्जी फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो रही है। फोटो में कुछ पुलिस वालें पोस्टर लिए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें "NO CAA, NO NRC" लिखा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस वाले भी इस नए कानून के विरोध में है।

फेसबुक पर पोस्ट को Moizuddin Khaja ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 2 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। 

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप से तैयार की गई है। पड़ताल में हमें The Week की एक खबर मिली। जिसमें वायरल फोटो मौजूद है। प्रकाशित खबर के मुताबिक 2 नवंबर 2019 को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद हुआ। जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया था। 

                                                   

असली तस्वीर में पुलिसकर्मी के हाथों में पोस्टर पर अपनी मांगों को लेकर स्लोगन लिखे हैं। वह एक वकील की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह साफ है कि वायरल हो रही तस्वीर फोटोशॉप के जरिये तैयार की गई है। 
 

Created On :   22 Dec 2019 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story