नमस्ते ट्रंप: मेलानिया ने पहना हार्वे पियरे, इवांका 2019 के पीस में नजर आईं

Namaste Trump: Melania wore Harvey Pierre, seen in Ivanka 2019 piece
नमस्ते ट्रंप: मेलानिया ने पहना हार्वे पियरे, इवांका 2019 के पीस में नजर आईं
नमस्ते ट्रंप: मेलानिया ने पहना हार्वे पियरे, इवांका 2019 के पीस में नजर आईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप अपनी 36 घंटों के भारतीय दौरे पर यहां आए हुए हैं और ऐसे में अहमदबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा के बीच कपड़ों को लेकर भी वे बदले हुए नजर आए। अहमदाबाद की धरती पर विमान से उतरते समय राष्ट्रपति ट्रंप पीले रंग की टाई लगाए एक सिग्नेचर सूट पहने नजर आए थे। दूसरी ओर, मेलानिया ने एक शानदार क्रेप जंपसूट पहना था।

अर्जेटीना में पहनी थी इसी तरह की ड्रेस
भारत दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के साथ ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हैं। एक स्थायी फैशन के लिए इवांका ट्रंप ने एक बार फिर पोरोजा शॉलर पोशाक पहनी थी। इस प्रकार की पोशाक में इवांका को पहली बार वर्ष 2019 में अर्जेटीना की यात्रा में देखा गया था।

ट्रंप परिवार का पहला पड़ाव अहमदाबाद में गांधी आश्रम और फिर ताजमहल देखने के लिए आगरा रहा। ट्रंप अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं, वे मंगलवार को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रम में नजर आएंगे। अब यह देखना होगा कि क्या वह यहां भारत-प्रेरित पोशाक में नजर आते हैं या नहीं।

ट्रंप दौरे का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे। यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है।
  • सुबह 10.30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
  • सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे।
  • दोपहर 12.40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे।
  • शाम 7.30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।
  • रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Created On :   24 Feb 2020 7:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story