लैपटॉप: HP Envy x360 14 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है OLED डिस्प्ले और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 CPU

HP Envy x360 14 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है OLED डिस्प्ले और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 CPU
  • HP Envy x360 14 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपए है
  • एटमॉस्फेरिक ब्लू और मेट्योर सिल्वर कलर में उपलब्ध है
  • Envy x360 14 खरीदने पर क्रिएटर्स स्लिंग बैग फ्री मिलेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कंप्यूटर एवं प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी HP (एचपी) ने भारत में अपनी एक्स 360 सीरीज के तहत नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसका नाम एन्वी एक्स 360 14 (Envy x360 14) है, जो कि 14 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले से लैस है। खास बात यह कि, Microsoft Copilot बटन के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला HP लैपटॉप है जो Windows 11 पर Microsoft के AI चैटबॉट को एप्लीकेबल करता है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स...

HP Envy x360 14 की कीमत और उपलब्धता

HP Envy x360 14 लैपटॉप को भारत में 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस लैपटॉप दो कलर ऑप्शन एटमॉस्फेरिक ब्लू और मेट्योर सिल्वर में खरीदा जा सकता है। यह एचपी के ऑनलाइन स्टोर, एचपी वर्ल्ड स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, Envy x360 14 खरीदने वाले ग्राहकों को क्रिएटर्स स्लिंग बैग फ्री दिया जाएगा।

HP Envy x360 14 लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में 48Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 14-इंच की (वैकल्पिक HP MPP2.0 टिल्ट पेन इनपुट के साथ) OLED टच स्क्रीन दी गई है, जो कि 2.8K (2,880 x 1,800) पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। HP Envy x360 14 में मैनुअल शटर के साथ HDR सपोर्ट और टेम्पोरल नॉइज रिडक्शन के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 16GB LPDDR5 रैम और 1TB NVMe M.2 SSD ड्राइव के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन और दो स्पीकर दिए गए हैं, जो कि पॉली स्टूडियो द्वारा ट्यून किए गए हैं।

इसमें 3-सेल 59Whr बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 10 घंटे और 30 मिनट तक की बैटरी लाइफ देती है। वहीं 65W यूएसबी टाइप-सी पावर एडाप्टर के माध्यम से इसे 30 मिनट के भीतर 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के अलावा दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक 3.5 मिमी कॉम्बो ऑडियो जैक भी दिया गया है।

Created On :   3 April 2024 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story