सुरक्षित फोन: 16 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा आईफोन पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर सामने आया फोटो

16 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा आईफोन पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर सामने आया फोटो
  • बीते शुक्रवार हुई थी विमान में घटना
  • एयरलाइंस एएसए 1282 की घटना है
  • फोटो में आईफोन एक दम ठीक दिखा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया के सबसे सुरक्षित फोन माने जाने वाले आईफोन के यूं तो आए दिन कई किस्से सामने आते हैं। जिसमें फोन की सिक्योरिटी या मजबूती के सबूत मिलते हैं। वहीं अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, हाल ही में पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओन्टारियो, कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भरने वाली अलास्का एयरलाइंस एएसए 1282 की उड़ान के बाद एक यात्री का आईफोन गिर गया था। आईफोन जब नीचे गिरा तो विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

जिस शख्स का यह आईफोन था उसने इसे खोजने का प्रयास किया और जब मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। क्योंकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी आईफोन एक दम ठीक था। उसमें कोई खरोच भी नहीं आई।

घटना की पुष्टि की

अमेरिका के नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी इस हादसे की जानकारी दी। साथ ही यह भी दावा किया कि एक और आईफोन मिला है जो गिरने के बाद उन्हें काम करने की स्थिति में मिला। जिस आईफोन को खोजा गया उसकी एक फोटो भी सामने आई है। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, फोन पर एक भी स्क्रैच नहीं आया है और डिस्प्ले भी चालू है।

आईफोन का कौन सा मॉडल ?

हालांकि, अब तक iPhone के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन X पर शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि यह iPhone 14 Pro या iPhone 15 Pro हो सकता है।

बीते शुक्रवार को हुई थी घटना

आपको बता दें कि, बीते दिनों अलास्का एयरलाइंस के उड़ते बोइंग 737 विमान की खिड़की अचानक उखड़कर नीचे गिरने की घटना सामने आई थी। खिड़की अचानक टूटने के दौरान कई परेशान यात्रियों के फोन और अन्य वस्तुएं भी प्लेन से बाहर गिर गईं थीं। इस घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था, वहीं विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद विमान की आनन-फानन में पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग कराई थी। यह घटना बीते शुक्रवार शाम की है।

विमान के खिड़की से गिरने वाली सामग्री में एक आईफोन भी शामिल था। जिसे घटना के बाद खोजा गया और यह iPhone सड़क किनारे अच्छी कंडिशन में पड़ा मिला। इस पर स्क्रीन प्रोटेक्टर और इसका कवर भी अच्छी कंडिशन में था। इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी सामने आया है।

Created On :   8 Jan 2024 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story