Gearbest: Ticwris GTS स्मार्टवॉच Covid-19 को रोकने में मदद करेगी, ऐसे करती है काम

Gearbest: Ticwris GTS स्मार्टवॉच Covid-19 को रोकने में मदद करेगी, ऐसे करती है काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में कोरोनावायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अब तक इस महामारी से दुनिया में 2 मिलियन से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अधिकांश देशों ने इसे रोकने के लिए लॉकडाउन जारी किया है। वहीं इससे बचाव के लिए कई उपकरण भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल एक ऐसी स्मार्टवॉच सामने आई है, जो कि कोविड 19 का पता लगाने में आपकी मदद करेगी।।

दरअसल, यह स्मार्टवॉच यूजर्स को शरीर का टेंपरेचर बता कर कोरोना वायरस (Covid-19) से बचाएगी। इसका नाम Ticwris GTS (टिक्युरिस जीटीएस) है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

WHO ने FB मैसेंजर पर इंटरैक्टिव कोविड-19 सेवा शुरू की, मिलेगी सही जानकारी

ये है खूबी
यहां बता दें कि यदि COVID-19 का प्रारंभिक चरण में पता चलता है, तो रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति का तापमान तेजी से बढ़ता है। ऐसे में Ticwris GTS स्मार्टवॉच इसमें मदद करती है। 

Ticwris GTS स्मार्टवॉच एक साधारण थर्मामीटर की तुलना में काफी बेहतर है। यह स्मार्टवॉच रियल टाइम बॉडी टेंपरेचर बताती है, जिससे यूजर्स को इंफेक्शन होने का पहले या तुरंत बाद पता चल जाता है।

देती है ये जानकारी
इसके अलावा Ticwris GTS स्मार्टवॉच ब्लड प्रेशर, ऑक्सिजन लेवल और हार्ट रेट को भी जानकारी देती है। यह आपके द्वारा तय की गई दूरी और खर्च की गई कैलरी भी बताती है। यहीं नहीं इस स्मार्टवॉच में आपके फोन पर आने वाले मेसेज और दूसरे नोटिफिकेशन की जानकारी भी मिलेगी। यदि आप इसे 60 मिनट से अधिक समय तक पहनते हैं तो स्मार्टवाच को और अधिक सटीक परिणाम मिलते हैं।

Covid-19: पीएम मोदी बोले Aaarogya Setu ऐप डाउनलोड करें, जानें इसकी खूबियां

इस स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है। खासियत यह कि Ticwris GTS ऐंड्रॉयड और iOS दोनों तरह की डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकती है। पावर के लिए इसमें उपयोग की गई बैटरी 5 दिन तक का बैकप देने में सक्षम है।

Video Source: Gearbest

Created On :   18 April 2020 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story