आगामी स्मार्टफोन: Redmi K80 सीरीज साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC और 5,500mAH बैटरी से लैस होंगे मॉडल

Redmi K80 सीरीज साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC और 5,500mAH बैटरी से लैस होंगे मॉडल
  • Redmi K80 स्मार्टफोन पिछले हैंडसेट के अपग्रेड के साथ आएंगे
  • रेडमी K80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है
  • रेडमी K80 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ आ सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) अपनी नई के80 सीरीज K80 पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सीरीज को साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है। माना जा रहा है कि, आगामी सीरीज इसके Redmi K70 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसे नवंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K80 स्मार्टफोन पिछले हैंडसेट के अपग्रेड के साथ आएंगे।

हाल ही में इस सीरीज से संबंधित कुछ लीक स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। जिसमें डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी संबंधित डिटेल दी गई है। इससे पहले सीरीज के मॉडल नाम सामने आए थे। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सीरीज को लेकर कोई जानकारी अपनी ओर से नहीं दी है।

लीक रिपोर्ट में क्या खास?

टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु ने एक वीबो पोस्ट में कहा है कि, Redmi K80 मॉडल में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा वेनिला रेडमी K80 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आ सकता है। जबकि, रेडमी K80 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा Redmi K80 मॉडल में 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की भी संभावना है। टिपस्टर ने कहा कि Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आएंगे। हालांकि, मॉडलों का डिजाइन अभी तक ऑनलाइन सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि, इससे पहले टिप्सटर ने नई सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल शामिल होने की संभावना जताई थी।

Redmi K70 सीरीज

मालूम हो कि, Redmi K70 सीरीज के बेस और प्रो हैंडसेट 6.67-इंच 2K OLED स्क्रीन मिलती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा Redmi K70 और K70 Pro में क्रमशः Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलते हैं।

हालांकि, Redmi K70 लाइनअप को Redmi K70E मॉडल के साथ भी लॉन्च किया गया था। लेकिन, कुछ दिन पहले सामने आए एक लीक में कहा गया था कि, Redmi K80 लाइनअप में "E" मॉडल की सुविधा मिलने की संभावना नहीं है।

Created On :   5 April 2024 7:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story