ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी

Must eat these fruits in cold, will keep away from cold, immunity will increase
ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी
जीवन शैली ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। ठंड के मौसम मे कई तरह के फल बाजार में आते है। हमें इन दिनों ऐसे फलों का सेवन करने की सलह दी जाती है जो गर्म हो और लबें समय तक हमारे शरीर को गर्म रखें। साथ ही हमें सर्दी जुखाम से भी बचाएं। वहीं लोग ठंड के दिनों में चाय कॉफी आदि का सेवन ज्यादा करते हैं जो हमें ठंड से तो बचाते हैं लेकिन हमें पोषण नहीं दे पाते हैं। इसलिए फलों का सेवन करना जरूरी है। तो चलिए जानत हैं कि, ठंड में आपके लिए कौन कौन से फल फायदेमंद हैं।

Fruit of the month: Pears - Harvard Health

नाशपाती
ठंड के मौसम में आप नाशपाती का सेवन जरूर करें। क्योंकि इसमें विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। 

अनार की खेती कैसे करें? यहां जानें | anar ki kheti in hindi - The Rural  India

अनार
अनार ऐसा फल है जो हमें हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। वहीं हम सभी जानते है कि ये सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है। ये सर्दियों में इसलिए जरूरी है क्योंकि, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कई समस्या आ सकती है। अनार ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है साथ ही वजन भी घटाता है। 

Health Tips : इन बीमारियों से पीड़ित लोग न करें अमरूद का सेवन, सेहत को हो  सकता है नुकसान | Health Tips know the people who will not eat guava | TV9  Bharatvarsh

अमरूद
ज्यादातर लोग मानते हैं कि ठंड के दिनों में अमरूद नहीं खाना चाहिए। जबकि अमरूद एक मौसमी फल है जिसके सेवन के कई फायदें हैं।  इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है।  इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर रख सकते हैं। 

How To Find Sweet Apple In Hindi| सेब मीठा है या नहीं कैसे करें पता| Kese  Pata Kare Apple Mitha Hai Ya Nahi| | how to choose sweet and juicy apple in

सेब
सर्दी में आप सेब जरूर खाएं ये अपच जैसी बीमारियों को दूर करता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में मदद करता है। रोजाना 1 सेब का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतर होता है। 
 

Created On :   28 Jan 2023 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story