सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन

To avoid cough, cold and many other problems in winter, consume celery
सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन
हेल्थ सर्दियों में खांसी जुखाम और अन्य कई समस्याओं से बचने के लिए जरुर करें अजवाइन का सेवन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत के हर किचन में अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में होता है। लेकिन ये स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ  स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी इससे होने वाले कई फायदों के बारे में बताया है। अजवाइन की तासीर गर्म होती हैं इसलिए ये ठंड के लिए बेहत ही लाभकारी है। इसमें फाइबर, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड की समस्याओं से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं अजवाइन के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में- 

सर्दी-जुकाम का घरेलू इलाज : सर्दी जुकाम का उपाय : Home Remedies for Cold

खांसी जुकाम करे दूर

अजवाइन की तासीर बहुत ही गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से खांसी-जुकाम और कफ की समस्या से राहत मिलती है। अजवाइन पानी में मिलाकर इसे उबाल लें। इसके बाद इसमें काला नमक डालें। तैयार पानी का सेवन करें। आपको खांसी जुकाम से आराम मिलेगा।

 

साइटिका और निमोनिया में लाभकारी है लहसुन दूध, जानें इसके फायदे – News18  हिंदी

 

पाचन रखे दुरुस्त

अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पेट में गैस, पेट दर्द, से यह राहत दिलवाने में मदद करती है। आप अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीस लें। इन तीनों चीजों को पीसकर चूरन तैयार कर लें। खाने के बाद आप इस चूरन का सेवन करें।  

पीरियड्स न होने के बावजूद क्रैंपिंग: कारण, लक्षण और उपचार | Periods Na Hone  Ke Bawajud Cramping: Karan, Lakshan Aur Upchar

 

पीरियड्स के दर्द से दिलवाए आराम

अजवाइन का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी आराम मिलेगा। आप गुनगुने पानी में अजवाइन मिलाकर पीएं। इससे आपको पीरयडस् के दर्द से आराम मिलेगा।

know home remedies for rheumatoid arthritis gathiya ke gharelu upchar -  Arthritis Home Remedy: गठिया है तो ट्राई करके देखें ये घरेलू उपाय, माने हुए  हैं नुस्खे

 

गठिया दर्द में भी मिलेगा आराम

अजवाइन का सेवन करने से आपको गठिया के दर्द से भी आराम मिलेगा। एक पोटली में अजवाइन का चूरन बनाकर डालें। इस पोटली से घुटनों की सिकाई करें। आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा 1/2 कप पानी में अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक होता है।

Created On :   8 Nov 2022 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story