पाकिस्तान में पार हो रही हवस की हद, कब्र में पड़ी लड़कियों की लाश को भी नहीं बख्श रहे दरिंदे, मरी हुई लड़कियों की हिफाजत के लिए कब्र पर ताला लगाने को मजबूर वालिदेन

A case that crossed the limits of inhumanity came to the fore from Pakistan, gates and locks are being installed to protect the bodies buried in the grave from rape
पाकिस्तान में पार हो रही हवस की हद, कब्र में पड़ी लड़कियों की लाश को भी नहीं बख्श रहे दरिंदे, मरी हुई लड़कियों की हिफाजत के लिए कब्र पर ताला लगाने को मजबूर वालिदेन
लड़कियों की लाश 'नापाक' पाकिस्तान में पार हो रही हवस की हद, कब्र में पड़ी लड़कियों की लाश को भी नहीं बख्श रहे दरिंदे, मरी हुई लड़कियों की हिफाजत के लिए कब्र पर ताला लगाने को मजबूर वालिदेन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खबर ऐसी की लोगों को सोचने पर मजबूर कर दें कि आज इंसानियत का स्तर कितना गिर गया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में कई माता-पिता अपनी मृत बेटियों की कब्र पर ताला लगाने को मजबूर हो गए हैं। इसके पीछे की वजह रेप है। डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नेक्रोफीलिया यानी मरे हुए लोगों के साथ यौन संबंध बनाने का मामले सामने आया है। और पाकिस्तान में यह मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।  नेक्रोफीलिया एक तरह की मानसिक अवस्था है जिसमें जीवित व्यक्तियों को किसी शव के साथ यौन संबंध बनाने से गुरेज नहीं होता।

रेप या मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला?

भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई ने डेली टाइम्स से मिली रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार होता है। और मृत लड़कियों के साथ हो रहे बलात्कार का मामला बढ़ते ही चला जा रहा है। जो कि चिंताजनक है। " The Curse of god why I Left Islam" की लेखिका हारिस सुल्तान ने इसके बारे में लिखा है कि कट्टरवादी विचारधारा वाले लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। हारिस ने कहा कि पाकिस्तान के कट्टरवादी लोगों ने एक ऐसे समाज को विकसित किया है कि माता-पिता को अपनी बेटी की लाश की सुरक्षा के लिए कब्र पर ताले लगाने की नौबत आ गई है। 

पाकिस्तान में यह पहला मामला नहीं

पाकिस्तान के लोगों ने भी कब्र में दफन लड़िकयों के मृत शरीर के  साथ हो रहे रेप की घटना के लिए कट्टरवादी विचारधारा वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब पाकिस्तान में लाश के साथ रेप की घटना सामने आई है। इससे पहले साल 2011 में इस मामले में कराची के नॉर्थ निजामबाद के मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया गया था। ये शख्स कब्रगाह की देखभाल करता था। 

गिरफ्तार होने पर मोहम्मद रिजवान ने कहा था कि उसने अब तक 48 महिलाओं के शव के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इधर, मानवअधिकार आयोग ने भी इस बात को कबूल किया कि पाकिस्तान में 40 फीसदी से अधिक महिलाएं ने कभी न कभी हिंसा का शिकार हुई हैं। इसे देखते हुए पाकिस्तान के लोग महिलाओं की क्रब पर लोहे की गेट और उस पर ताला लगाकर शवों की हिफाजत करने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी हेवानियत की हदें पार कर देने वाले दरिंदे बाज नहीं आ रहे हैं। और आए दिन वहां से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। हालांकि भी तक इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।


 

Created On :   29 April 2023 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story