Coronavirus: जानिए आखिर क्यों इस मॉडल ने पहनी मास्क वाली बिकनी? देखे फोटो

Coronavirus Stupid: Know why this model wore a masked bikini? See photo
Coronavirus: जानिए आखिर क्यों इस मॉडल ने पहनी मास्क वाली बिकनी? देखे फोटो
Coronavirus: जानिए आखिर क्यों इस मॉडल ने पहनी मास्क वाली बिकनी? देखे फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस से अबतक 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं लाखों लोग इस बीमारी से संक्रमित है। विश्व स्वस्थ संगठन (WHO) ने बीमारी से बचाव के लिए N95 मास्क लगाने की सलाह दी है। जहां एक ओर लोग मास्क लगाकर इस वायरस से अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। तो वहीं रूस की मशहूर एथलीट यूलिया उषाकोवा (Yulia ushakova) इस मास्क की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल, यूलियीा उषाकोवा (Yulia ushakova) ने मास्क वाली बिकनी पहनकर इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक फोटो शेयर किया है। जिसकी वजह से फैंस उनसे खासा नाराज है और उनकी इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं।

यूलिया ने पहनी मास्क वाली बिकनी
कोरोनावायरस (coronavirus) के कहर के चलते पूरी दुनिया परेशान है। इन दिनों हर कोई कोरोनावायरस से बचाव के लिए एहतियातन कदम उठा रहे है। पूरी दुनिया इस वायरस से घिर चुकी है। दुनिया का हर देश इस वायरस से परेशान। इस वायरस के वजह से कई देशों और राज्यों में लॉकडाउन (lockdown) भी लगाया गया है। महामारी के इस वक्त में हर देश का नागरिक अपने देश की सहायता कर रहा है। इस वायरस से बचने के लिए सभी मास्क का उपयोग कर रहे है। वहीं रूस की यूलिया उषाकोवा (Yulia Ushakova) ने मास्क का उपयोग तो किया लेकिन कोरोना से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी एथलेटिक बॉडी शो करने के लिए। लोग मास्क का उपयोग मुंह पर बांधने के लिए कर रहे है, जिससे की वो इस वायरस से बच सकें लेकिन इस एथलीट ने मास्क को फेस कवर करने के वजह बिकनी बना ली।

दावा: संयुक्त राष्ट्र ने कहा- "कोरोना" की वजह से दुनिया में आएगी सबसे बड़ी मंदी, भारत पर होगा कम असर

इंस्टा पर की फोटो शेयर
यूलिया उषाकोवा रूस की एक एथलीट है, जो इस महामारी के वक्त मदद तो कर नहीं रहीं है। बल्कि सोशल मीडिया पर अपने फोलोअर्स को प्रसन्न करने में लगी हैं। बता दें कि इस एथलीट के इंस्टाग्राम पर करीब 517K (5 लाख 17 हजार) फोलोअर्स हैं। यूलिया उषाकोवा (Yulia Ushakova) ने 21 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वो मास्क की बिकनी पहने नजर आईं। इस फोटो पर अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। लेकिन उस कई ज्यादा इस फोटो की निंदा भी की गई है। यूलिया की यह पोस्ट देखने के बाद उनकी बेहद निंदा की जा रही है और उनकी इस हरकत को शर्मनाक बताया जा रहा है। 

ट्रंप ने लगाया WHO पर आरोप, कहा- कोरोना पर WHO ने लिया चीन का पक्ष

 

Coronavirus Assessment: भारत में "कोरोना" का खतरा कम, जानें क्यों ?

फिटनेस मॉडल है यूलिया
बता दें कि यूलिया उषाकोवा (Yulia Ushakova) रूस की फिटनेस मॉडल हैं, जो मशहूर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता आर्नोल्ड क्लासिक की विजेता रह चुकी हैं। यूलिया उषाकोवा (Yulia Ushakova) की यह फोटो जिसमें वो मुंह पर लगाने वाले मास्क की बिकिनी पहनी हुई हैं, इन दिनों चर्चा का विषय है। यूलिया उषाकोवा ने फोटो को शेयर करते हुए इस बिकिनी को साल 2020 का ट्रेंड बताया। इतना ही नहीं यूलिया उषाकोवा ने अपने 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स से ये भी सवाल किया कि आपको ये बिकिनी कैसी लगी, उम्मीद है पसंद आई होगी।

Coronavirus Live Updates: मास्क पहनने को लेकर गलत जानकारी दे रहा है WHO? जानें क्या है सच

विवादों में रहती हैं उषाकोवा
यूलिया उषाकोवा के लिए यह पहली बार नहीं है जब वो विवादों में आईं हो। इससे पहले भी यूलिया की बार अपनी हरकतों के चलते विवादों में आ चुकी है। 29 साल की यूलिया फिटनेस मॉडल और एंकर होने के साथ साथ एक इवेंट होस्ट भी हैं। यूलिया साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आई थी जब वो स्पार्टक मॉस्को हॉकी क्लब के साथ बतौर टीवी एंकर काम करती थी। उस दौरान यूलिया उषाकोवा को टॉपलेस स्पॉट किया गया था। दरअसल वो अस्पताल के बेड पर टॉपलेस लेटी हुई थीं। इसके बाद उस हॉकी क्लब पर लिंगभेद के गंभीर आरोप लग गए थे। अब एक बार फिर से कोरोनावायरस जैसी महामारी के बीच उषाकोवा ने ऐसी हरकत की जिसके लिए लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि रूस में भी कोरोना वायरस के अब तक कई मामले सामने आए हैं। जिनमें करीब 2,337 संक्रमित मामले शामिल है, वहीं 17 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस: बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर Covid-19 पॉजिटिव, बिना जांच एयरपोर्ट से भागी

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Я снова в @gen87_clinics Борюсь с отёками, которые появились из-за небольшого гормонального сбоя Вообще терпеть не могу никакие сбои Поэтому снова убрала многие продукты из рациона (сколько всего мы, девушки, терпим ради красоты!) и каждый день выделяю час на кардио, а раз в неделю- процедуру нанотерапии целлюлита Celltence. Не кричите на меня! Да, у меня нет никакого целлюлита Но! процедура оказывает мощный лимфодренажный эффект (при отёках то, что надо). Испанская сыворотка Celltence с молекулами золота вместе с аппаратным RF творят с кожей какое-то чудо: она стала офигенно гладкой и упругой! А если у кого-то есть целлюлит – 6 процедур, и можно о нем забыть. При первом посещении назовите промокод USHAKOVA и получите скидку 10% в @gen87_clinics И будьте красивыми, стройными и подтянутыми, милые мои девушки!пс. На правом боку набита моя счастливая звезда (всё равно спросите) #gen87 #красота #здоровье #будьвформе

A post shared by Юлия Ушакова (@yulia_ushakova) on S

Created On :   1 April 2020 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story