कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है मारबर्ग वायरस! इस देश में तबाही मचा रहा चमगादड़ से फैलने वाला ये वायरस, मृत्यु दर भी कोरोना से ज्यादा

Marburg Virus came to wreak havoc after Corona? Thousands of people quarantined themselves
कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है मारबर्ग वायरस! इस देश में तबाही मचा रहा चमगादड़ से फैलने वाला ये वायरस, मृत्यु दर भी कोरोना से ज्यादा
कोरोना के बाद नई मुसीबत कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है मारबर्ग वायरस! इस देश में तबाही मचा रहा चमगादड़ से फैलने वाला ये वायरस, मृत्यु दर भी कोरोना से ज्यादा
हाईलाइट
  • चमगादड़ से फैला मारबर्ग वायरस

डिजिटल डेस्क, अफ्रीका। कोरोना के खौफ से बमुश्किल उभरी दुनिया को अब अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी से डराने वाली खबर सुनने को मिल रही है। यहां पर कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जिसके बाद करीब 9 से 10 लोगों को एक जैसी ही बीमारी के लक्षण देखने को मिले। प्रांरभिक उपचार के बाद ही इन सभी लोगों की मौत हो गई थी। इस खबर के बाद एक बार फिर नए संक्रमण की आहट की आशंका जताई जा रही है। लोगों में अभी कोरोना का भय पूरी तरह से गया नहीं कि एक नए वायरस का हमला हो सकता है। इस नए वायरस का नाम मारबर्ग बताया जा रहा है। जिसकी मृत्यु दर कोरोना से अधिक बताई जा रही है।

4 हजार से अधिक लोग हुए क्वारंटाइन

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी के स्वास्थ्य मंत्री ने संक्रमण पर जानकारी साझा करते हुए कहा, मारबर्ग नाम का वायरस दो गांवों में पाया गया है। इस इलाके में किसी का भी आना जान पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। ताकि इस वायरस से बचा जा सके। उन्होंने आगे बताया कि इस वायरस के चपेट में अभी 16 लोग हैं। जबकि 4 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ऐसा हो सकता है कि संक्रमितों का आकंड़ा और बढ़े।

डरे हुए हैं लोग

इस वायरस से साल 2019 में चीन के वुहान शहर से निकाले वायरस कोरोना की याद आ गई है। सभी लोग यही सोच रहे हैं कि कहीं एक बार फिर इस वायरस की वजह से दुनिया में तबाही का मंजर तो देखने को नहीं मिलेगा। लोगों में मारबर्ग वायरस की वजह से दहशत का माहौल बनता हुआ दिख रहा है। यह वायरस नया नहीं है लेकिन इस वायरस को तेजी से फैलता हुआ देख डब्लयूएचओ की भी नींद उड़ा गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  इस वायरस पर अपनी पैनी नजर बनाए रखा है। अब देखना होगा कि इस वायरस पर डब्लयूएचओ की क्या प्रतिक्रिया आती है और लोगों को इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए क्या गाइडलाउन जारी करता है।

क्या चमगादड़ से फैला मारबर्ग वायरस?

इस वायरस से मृत्यु दर काफी डराने वाली है। डॉक्टर्स की मानें तो, मारबर्ग वायरस एक बेहद खतरनाक वायरस है। इससे मृत्यु दर 88 फीसदी तक होनी की संभावना है। यानी 100 लोग इस वायरस के चपेट में आते हैं तो 88 लोगों के मरने की संभावना है। इस संक्रमण के बारे में काउंसिल ऑफ सायंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर जितेंद्र नारायण कहते हैं कि मारबर्ग उसी फिलोवीरिदा फैमिली का वायरस है। जिससे इबोला वायरस आता है। जो मुख्य रूप से चमगादड़ से फैलता है।  

क्या है मारबर्ग संक्रमण के लक्षण?

  • तेज बुखार
  • भयानक सिरदर्द
  • उल्टी के साथ खून आना
  • मोशन के साथ ब्लड आना
  • नाक से खून आना
  • जोड़ों में तेज दर्द
  • बहुत अधिक थकान और कमजोरी

वायरस का टीका नहीं है उपलब्ध

वरिष्ठ डॉक्टर जितेंद्र नारायण ने मारबर्ग वायरस पर कहा जो संक्रमण अफ्रीकी देश में फैल रहा है वह साल 2004-05 के बाद से इतना तेजी से फैलता हुआ देखा जा रहा है। पिछले एक दशक में इस वायरस के गिने-चुने ही केस सामने आए थे। उन्होंने आगे कहा कि अंगोला देश में साल 2004-05 के दौरान करीब 205 लोग मारबर्ग वायरस से संक्रमित हुए थे। इनमें से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। लेकिन अब यह वायरस तेजी से फैल रहा है और इसे इबोला वायरस की तरह माना जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस वायरस का टीका अभी दुनिया खोज नहीं सकी है। जिसकी वजह से एक बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

क्या है मारबर्ग संक्रमण का इलाज?

मारबर्ग वायरस के इलाज पर डॉक्टर नारायण ने कहा कि कई मामलों में मलेरिया, टाइफाइड बुखार, शिगेलोसिस, मेनिन्जाइटिस जैसे अन्य बुखार में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। मारबर्ग वायरस के लक्षणों को अलग से समझना मुश्किल होता है। उन्होंने आगे कहा कि मारबर्ग वायरस की जांच के लिए एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट, सीरम न्यूट्रलाइजेशन टेस्ट, आरटी-पीसीआर और सेल कल्चर मेथड का उपयोग किया जाता है। अगर संक्रमण की पुष्टि हो जाती है तो लक्षणों के आधार पर संक्रमित व्यक्ति को दवाएं दी जाती हैं। जबकि रोगी को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लिक्विड डायट, ग्लूकोज दिए जाते हैं। ताकि स्थिति सामान्य रहे।

Created On :   16 Feb 2023 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story