यूक्रेन के रिहायशी इमारतों पर रूस ने की बमबारी, 21 लोगों की गई जान, 38 घायल 

रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन के रिहायशी इमारतों पर रूस ने की बमबारी, 21 लोगों की गई जान, 38 घायल 

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चार माह से ज्यादा समय महासंग्राम जारी है। इन दोनों देशों के बीच जारी जंग में कुछ हासिल तो नहीं हुआ सिवाय नुकसान के। युद्ध केवल तबाही लाता है, जिसमें तमाम निर्दोषों को जान गंवानी पड़ती है। युद्धग्रस्त देश से बहुत से नागरिकों को अपनी जान बचाकर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ती है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की मध्यस्था दुनियाभर के देशों ने की लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के जिद के आगे किसी की नहीं चली। वैसे यूक्रेन को पश्चिमी देशों का समर्थन मिल रहा है।जिसकी वजह से युद्ध विराम को लेकर अभी तक कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।

इस युद्ध ने न केवल रूस और यूक्रेन को बल्कि दुनियाभर के कई देशों को प्रभावित किया है। इस वक्त पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है। आयात- निर्यात न होने से कई देश बुरी तरह महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसी बीच रूस ने युद्ध को लंबा खीचता देख मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं ताकि जल्दी से यूक्रेन पर कब्जा किया जा सके। इसी कड़ी में रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन के एक तटीय शहर में रिहायशी इमारतों पर मिसाइल से हमला किया है जिसमें करीब 21 लोगों की जान चली गई है। वहीं 38 लोगों के घायल होने की खबर है।
 
मिसाइल हमले में इतने लोगों की गई जिंदगी

गौरतलब है कि मिसाइल हमला यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेशा से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटे से तटीय शहर सेरहिव्का में किया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने दिए एक बयान में  कहा कि रूस बमवर्षक विमानों द्वारा छोड़ी गई 3 एक्स-22 मिसाइल एक इमारत और दो शिविरों पर गिरी।

वहीं इस मिसाइल हमले के बाद नष्ट इमारतों का मलबा साफ तौर पर देखा जा सकता है। यूक्रेन की मीडिया के अनुसार, हमले में कुल 21 लोगों की जान गई है, जबकि एक गर्भवती महिला और छह बच्चे समेत 38 अन्य लोग घायल है जिनका इलाज यूक्रेन के अस्पताल में चल रहा है।

इस हमले के बाद यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रे यरमाक ने कहा, ‘एक आतंकवादी देश हमारे लोगों की हत्या कर रहा है। युद्ध क्षेत्र में हार के जवाब में वे नागरिकों पर हमला कर रहे है।' वही रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बना रहा है।
 
स्नेक आइलैंड से रूस को भगाया

हाल ही में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता क्रेमलिन ने काला सागर के एक प्रमुख द्वीप स्नेक आइलैंड से सैनिक वापसी को “सद्भावना संकेत” करार दिया है। जबकि यूक्रेन की सेना दावा कर रही है कि उनके ताबड़तोड़ तोप और मिसाइल हमलों की वजह से रूसी सेना द्वीप से भाग गई। 

Created On :   2 July 2022 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story