नाटो में फिनलैंड और स्वीडन को शामिल करने की प्रकिया तेज, रूस-यूक्रेन के बीच 132 वे दिन भी जंग जारी

The process of inclusion of Finland and Sweden in NATO intensified, Russia-Ukraine war continues for the 132nd day
नाटो में फिनलैंड और स्वीडन को शामिल करने की प्रकिया तेज, रूस-यूक्रेन के बीच 132 वे दिन भी जंग जारी
रूस यूक्रेन युद्ध नाटो में फिनलैंड और स्वीडन को शामिल करने की प्रकिया तेज, रूस-यूक्रेन के बीच 132 वे दिन भी जंग जारी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। रुस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 132वां दिन और आज भी जारी है । युद्ध अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। लेकिन इसी बीच खबर यह है कि फिनलैंड और स्वीडन को नाटों में शामिल करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। नाटो के हेड जेम्स स्टोलटेनबर्ग ने बयान दिया की आज का दिन स्वीडेन-फिनलैंड और नाटो के लिए बहुत ही अच्छा है। अब नाटो 32 देशों के साथ और भी ज्यादा मजबूत होगा। 

स्वीडेन के विदेश मंत्री लिंडे ने कहा कि हम सभी सहयोगियों के शुक्रगुजार है कि उन्होने हमारा समर्थन किया। हमें पूर्ण विश्वास हैं कि हमारी सदस्यता नाटो को मजबूत बनाने का काम करेगी और यूरो अटलांटिक क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ाएगी। रुस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद गुटनिरपेक्षता की नीति को त्याग फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो मे शामिल होने का निर्णनय लिया था। 

लिसीचांस्क में कब्जे की पुतिन ने दी बधाई  

रुसी सेना द्वारा लुहांस्क के लिसीचांस्क शहर पर कब्जे के बाद रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने सैनिकों को बधाई देते हुए कहा- लिसीचांस्क पर कब्जे में शामिल सैनिकों को आराम करना चाहिए, लेकिन अन्य सैन्य इकाईयां जंग जारी रखें। वही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रुसी सेना द्वारा पुरे लुहांस्क क्षेत्र  मे कंट्रोल के बाद सभी क्षेत्रों को दोबारा हासिल करने का वादा किया हैं।
 दूसरी ओर रुसी सेना द्वारा लिसीचांस्क पर कब्जे के बाद रुसी एस्ट्रोनॉट्स ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन का झंडा लेकर अंतरिक्ष में इसका जश्न मनाते हुए कहा कि इस दिन का इंतजार लुहांस्क क्षेत्र के निवासी 8 सालों से कर रहे थे। 

रुसी नागरिकों पर प्रतिबंध की संख्या में बढ़ोत्तरी

ब्रिटेन ने 6 और रुसी नागरिको और एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाते हुए प्रतिबंधित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी की हैं। US, UK समेत सभी देशों में अब तक एक हजार से ज्यादा रुसी नागरिकों पर प्रतिबंध लग चुका हैं। इन सभी लोगों और कंपनियों पर रुस-यूक्रेन युद्ध में रुस की सहायता करने का आरोप हैं इसलिए इनकी संपत्तियों को भी फ्रिज किया जा रहा हैं। हालांकि रुस पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नही पड़ा है। 

यूक्रेन के पुर्ननिमार्ण में लगेगा 59 लाख करोड़ का खर्च

दक्षिण स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन रिकवरी कॉन्फ्रेंस में रुसी प्रधानमंत्री शमीहाल ने कहा दुनिया भर में जब्त की गई रुसी संपत्ति का इस्तेमाल युद्ध के कारण बर्बाद यूक्रेन के पुर्ननिर्माण में होना चाहिए। यूद्ध के कारण प्रभावित यूक्रेन के पुर्ननिर्माण में लगभग 59.2 लाख करोड़ रुपए लग सकते हैं। 
 

Created On :   5 July 2022 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story