राजधानी कीव पर हुए रूसी हमले का बदला लेगा यूक्रेन, मास्को पर हमले की कर रहा तैयारी! रूसी सीमा में घुसकर ऑयल टैंक को बनाया निशाना

रूस-यूक्रेन युद्ध राजधानी कीव पर हुए रूसी हमले का बदला लेगा यूक्रेन, मास्को पर हमले की कर रहा तैयारी! रूसी सीमा में घुसकर ऑयल टैंक को बनाया निशाना
हाईलाइट
  • रूस का पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से जंग जारी है। दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की तरफ से यूक्रेन पर कई बार हमले किए गए। जब रूस की सेना कई मोर्चों पर यूक्रेनी सेना का सामना नहीं कर पाई तो रूस ने हवाई हमले करने शुरू कर दिए। उसने यूक्रेन के प्रमुख शहरों के अलावा पॉवर स्टेशनों और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया और भारी तबाही मचाई।

वहीं अब रूस की तरफ से दावा किया जा रहा है यूक्रेन की तरफ से उसके इलाके में ड्रोन से हमला किया जा रहा है। रूस के कुर्स्क प्रांत के गवर्नर का कहना है कि यूक्रेन ने सीमावर्ती इलाके के पास स्थित एक एक ऑयल टैंक स्टोरेज पर ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में स्टोरेज में आग लग गई। 

पहले भी कर चुका है ऐसा

टेलिग्राम मैसेजिंग ऐप के जरिए इस हमले की जानकारी दी गई। हमले में किसी के जान जाने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले भी दो बार यूक्रेन की तरफ से ड्रोन हमला हो चुका है। यह हमले रूस के दक्षिण-मध्य एशिया में स्थित रयाजान और सारातोव एयरबेस पर किए गए थे। इन हमलों में रूसी सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी जबकि चार जवान घायल हो गए थे। इसके अलावा दो एयरक्राफ्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।  

यूक्रेन के निशाने पर राजधानी मॉस्को 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों को आतंकी घटना बताया है। मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन के लो फ्लाइंग ड्रोनों को मार गिराया गया है। यूक्रेन ने जिन दो जगहों पर हमले किए हैं वो राजधानी मॉस्को से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में रूस के जानकारों का कहना है कि अगर यूक्रेन रूस के इतने अंदर आकर हमला कर सकता है तो वह राजधानी मॉस्को को भी अपना निशाना बना सकता है।  

यूक्रेन ने हमले से किया इनकार

रूस द्वारा लगाए हमले के आरोपों को यूक्रेन ने सिरे से खारिज कर दिया है। इस हमले को  यूक्रेन की तरफ से रूस पर किया जाने वाला सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। अमेरिकी अखबार नयूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उसने यूक्रेन के एक आला अधिकारी के मुताबिक 5 दिसंबर को जो ड्रोन रूस पर हमला कर थे वो यूक्रेन से ही लॉन्च किए गए थे। इस हमले की तस्वीर इजरायल की सैटेलाइट इमेज कंपनी इमेजसैट इंटरनेशनल ने तस्वीर जारी की हैं। जिनमें द्यागिलोवो एयरबेस पर जहाज जलते हुए नजर आ रहे हैं। 

 रूस का पलटवार

यूक्रेन की तरफ से किए गए इस कथित हमले के बाद रूस बौखला गया है। उसने भी रूस पर हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस की तरफ से यूक्रेन की 17 जगहों पर हमले किए गए हैं। गौरतलब है कि रूस के हमलों में पॉवरस्टेशनों के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते यूक्रेन में बिजली संकट बना हुआ है। बिना बिजली के यूक्रेनी नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की तरफ से किए गए ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक में कम से कम 4 नागरिकों की मौत हो गई है। उन्होंने दावा किया कि रूस की तरफ से तकरीबन 70 मिसाइलें दागी गई हैं। 

Created On :   6 Dec 2022 10:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story