आरोप: भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से डरा पाकिस्तान, UN कमीशन की बैठक में कही ये बात

भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से डरा पाकिस्तान, UN कमीशन की बैठक में कही ये बात
  • भारत की बढ़ते हथियार से डरा हुआ है पाकिस्तान
  • UN कमीशन की मीटिंग में भारत पर लगाए कई आरोप
  • पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद पर भी भारत को दोषी ठहराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बात के सबूत हाल ही में हुए यूएन के एक कमीशन की बैठक में पाकिस्तान ने दिए हैं। बीते मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र संघ में एक कमीशन बैठक में पाकिस्तान ने कहा कि दक्षिण एशिया का एक देश तेजी से अपने हथियारों को बढ़ा रहा है। जिसके चलते दक्षिण एशिया में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पाकिस्तान के प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि भारत पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है। वह हमारे खिलाफ कोल्ड स्टार्ट युद्ध जैसी रणनीति पर काम कर रहा है। जिसके चलते दक्षिण एशिया में पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की संभावना भी तेजी से बढ़ रही है।

मुनीर ने आगे कहा कि मौजूदा समय में भारत सबसे अधिक हथियारों को खरीद रहा है। साथ ही, भारत को कई देशों से खतरनाक मिसाइलें मिल रहा है। भारत के ऐसा करने से दक्षिण एशिया में शांति व्यवस्था भंग हुई है।

मनमानी कर रहा है भारत- पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में भारत लगातार आतंकियों को बढ़ावा दे रहा है। पड़ोसी देश भारत पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होने के चलते वह अपनी मनमानी चला रहा है। मुनीर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से इस पर बड़ा कदम उठाया जाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह बर्बादी का कारण बन सकता है।

भारत का नाम लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने आगे कहा कि करीब 20 साल पहले दक्षिण एशिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने की बात कही गई थी। लेकिन एक देश लगातार इस नियम को तोड़ रहा है। जिसके चलते पाकिस्तान को भी मजबूरन परमाणु हथियार बनाने पड़ रहे हैं।

Created On :   4 April 2024 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story