पाकिस्तान का भारत पर बड़ा आरोप: बोला - हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर रहा पड़ोसी मुल्क, हम पर कर सकता है अचानक हमला

बोला - हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर रहा पड़ोसी मुल्क, हम पर कर सकता है अचानक हमला
  • पाकिस्तान का भारत पर एक और बेबुनियाद आरोप
  • भारत के हथियार खरीदने को बताया साउथ एशिया के लिए खतरा
  • कश्मीरियों के अधिकार छीनने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। यूएन के एक कमीशन की बैठक में पाकिस्तान ने कहा है कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश इस समय बड़े पैमाने पर हथियार बना और खरीद रहा है। इससे पूरे इलाके की शांति बिगड़ सकती है। पाकिस्तान के प्रतिनिधी मुनीर अकरम ने कहा, "साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश इस वक्त बड़े पैमाने पर हथियार बना रहा है। इससे इलाके की सुरक्षा को खतरा है।"

इसके साथ ही अकरम ने आगे कहा, "भारत ने कोल्ड स्टार्ट जैसी युद्ध लड़ने की नीतियां अपनाई हैं, जिससे पाकिस्तान पर अचानक हमले का खतरा बढ़ गया है।" पाकिस्तान के प्रतिनिधी ने कहा कि आज भारत दुनिया में हथियार खरीदने के मामले में पहले नंबर पर है। कई हथियार निर्माता देश उसे बड़े पैमाने पर मिसाइलें, परमाणु और हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ आतंक को दे रहा बढ़ावा

मुनीर ने भारत पर पाकिस्तान में आतंक को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर इसके खिलाफ कोई बड़ा एक्शन न लेने के चलते हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। मुनीर ने कहा, " यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने समय रहते सही कदम नहीं उठाए तो यह वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है।"

वहीं मुनीर ने भारत का नया लिये बिना कहा, "20 साल पहले साउथ एशिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने का वादा किया गया था। एक देश (भारत) ने इसके बावजूद परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की। इससे हमें भी मजबूर होकर न्यूक्लियर वेपन बनाने पड़े।"

छीना जा रहा कश्मीरियों का अधिकार

अंतराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापा। पाकिस्तान प्रतिनिधी मुनीर अकरम ने कमीशन की बैठक में कहा, "दशकों लंबे इस विवाद की वजह से 2 सेनाएं इतनी करीबी पर तैनात हैं। उनके पास घातक हथियार हैं, जिससे क्षेत्र की सिक्योरिटी सिचुएशन खराब है। कश्मीर में लगातार लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है।"

Created On :   2 April 2024 7:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story