फूड स्टोरेज टिप्स: कितने दिन फ्रिज में सुरक्षित रहता है खाना? चावल-दाल से लेकर फल और सब्जियों तक की कितनी होती है शेल्फ लाइफ?

कितने दिन फ्रिज में सुरक्षित रहता है खाना? चावल-दाल से लेकर फल और सब्जियों तक की कितनी होती है शेल्फ लाइफ?
  • फ्रिज में कब तक सुरक्षित रहता है खाना?
  • क्या कम हो जाते हैं खाने के न्यूट्रिएंट्स?
  • दो दिन से ज्यादा न रखें चावल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रिज हमारी रसोई के सबसे जरूरी एप्लायंसेज में से एक है। फ्रिज का इस्तेमाल खाने की चीजों को ज्यादा समय तक बचाने के लिए किया जाता है। मौजूदा दौर में लोगों के लिए फ्रिज बहुत जरूरी हो गया है। फ्रिज ज्यादातर अंडे, सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्टस, आइसक्रीम, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी कई सारी चीजों को स्टोर करने के काम आता है। फ्रिज के चलते खाने-पीने के सामान को बचा कर रखना भी आसान हो गया है। अगर आपको लगता है कि फ्रिज में रखा खाना खराब नहीं होगा तो आप गलत हैं, क्योंकि फ्रिज में रखने के पर भी एक समय के बाद खाना खराब हो जाता है। एक समय सीमा के बाद खाना खराब हो सकता है या उसके स्वाद में अंतर आ सकता है।

फ्रिज का उपयोग ज्यादातर बचे हुए खाने को स्टोर करने के लिए किया जाता है। हालांकि, हर खाने का एक टाइम पीरियड होता है जिसे ध्यान में रखते हुए हमें उन्हें फ्रिज में रखना चाहिए। इसीलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि फ्रिज में रखा खाना कब तक सुरक्षित रहेगा? यह जानकारी बहुत कम लोगों के पास होती है। इस वजह से फ्रिज में लंबे समय से रखे खाने को खाकर लोग बीमार पड़ते हैं। इस बात की उचित जानकारी नहीं होने पर कि कितनी देर तक रखा हुआ खाना खा सकते हैं, लोग फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, या अपच जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं।

दो दिन से ज्यादा न रखें चावल

फ्रिज में रखे चावल को आप सिर्फ दो दिन तक ही खा सकते हैं। साथ ही चावल को खाने से पहले कुछ देर तक रूम टेम्प्रेचर पर जरूर रखें और गर्म करने के बाद ही खाए। चावल को गर्म करने के बाद दोबारा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। वहीं रोटी की बात करें तो इसे आप फ्रिज में 7-8 घंटे रखने के बाद बिल्कुल न खाएं। रोटियों में फंगल कन्टेमिनेशन का खतरा ज्यादा होता है इसीलिए अगर आप ज्यादा दिन तक रोटियों को फ्रिज में रख कर खाते हैं तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। वहीं दाल की बात करें तो एक दिन तक ही फ्रिज में रखी दाल खाना सुरक्षित है।

कितने दिनों तक सुरक्षित रहते हैं फल?

अगर आप सेब, अंगूर और जामुन जैसे फलों को फ्रिज के क्रिस्पर में सही ढंग से रखते हैं तो इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है। तरबूज, खरबूज, अमरूद और पपीता जैसे फलों को भी बिना टेंशन के एक समय तक खाया जा सकता है। खट्टे फलों को आप एक से तीन सप्ताह, सेब को 4 से 6 सप्ताह, अंगूर को एक सप्ताह और खरबूज-तरबूज को 2 सप्ताह तक फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है।

क्या फ्रिज में कम हो जाते हैं खाने के न्यूट्रिएंट्स?

जब हम ज्यादा देर के लिए खाने को फ्रिज में रखते हैं तो उसके न्यूट्रिएंट्स पर थोड़ा असर पड़ता है। न्यूट्रिशन पर इस चीज का भी असर पड़ता है कि हम किस प्रकार से खाने को फ्रिज में रख रहे हैं। जितने तत्व खाने के गर्म करने से जाते हैं, उतने ही पोषक तत्व फ्रिज के तापमान कम होने के कारण भी कम हो जाते हैं।

फ्रिज में क्यों नहीं जल्दी खराब होता है खाना?

हमारे आस पास हर जगह कई सारे बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। वे कई माध्यमों से हमारे खाए जाने वाले खानों में प्रवेश करते हैं और हमारे खाने को खराब करते हैं। फ्रिज का तापमान कम होने के कारण वह बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिससे हमारा खाना जल्दी खराब नहीं होता है।

Created On :   24 April 2024 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story