हग डे स्पेशल: सिर्फ हग डे पर नहीं रोजाना करें पार्टनर को हग, सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे

सिर्फ हग डे पर नहीं रोजाना करें पार्टनर को हग, सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे
  • सिर्फ हग डे पर नहीं रोजाना करें पार्टनर को हग
  • सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेलेंटाइन डे का छठवां दिन यानी हग डे... इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। एक दूसरे को गले लगाकर अपने​ दिल की बात शेयर करने का अपना ही मजा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हग करने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। गले लगाने से कई तरह के हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जिससे दिमाग खुश और रिलैक्स होता है। स्ट्रेस दूर होता है और स्ट्रेस दूर होने से कई सारी बीमारियों का खतरा टल जाता है। तो हम आपको इस खास दिन पर बता रहे हग करने के फायदों के बारे में।

गले लगने से शरीर में रिलीज होते हैं ये 3 हार्मोन

डोपामाइन- यह हार्मोन व्यक्ति को फील गुड कराता है।

सेरोटोनिन- यह हॉर्मोन स्ट्रेस को कंट्रोल करता है। जिससे मूड अच्छा रखता है।

ऑक्सीटोन- इस हॉर्मोन को लव हॉर्मोन भी कहा जाता है। इससे भी तनाव दूर होता है। साथ ही ये हॉर्मोन हार्ट को भी हेल्दी रखता है।

फायदे

  • गले लगाने प्यार का एहसास तो होता ही है साथ ही इससे मूड भी अच्छा रहता है। अगर कोई किसी बात को लेकर परेशान है, तो आपका गले लगाना उसकी टेंशन को काफी हद तक कम कर सकता है। हग करने से जैसा कि ऊपर बताया हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं।
  • गले लगाने से तनाव भी दूर होता है। दरअसल गले से लगाने से आपका कोर्टिसोल लेवल कम हो जाती है, जिसे स्ट्रेस हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपका कोर्टिसोल बढ़ा हुआ रहता है, तो इससे तनाव, चिंता जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
  • हग करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सही तरीके से होती है।
  • गले लगने से हमारी याददाश्त में भी सुधार होता है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव दूर करने के साथ दिमाग को तेज बनाता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 Feb 2024 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story