गणतंत्र दिवस स्पेशल: गणतंत्र दिवस के मौके पर बना रहे हैं कहीं घुमने का प्लान तो, इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर

गणतंत्र दिवस के मौके पर बना रहे हैं कहीं घुमने का प्लान तो, इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर बना रहे हैं कहीं घुमने का प्लान
  • इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिपब्लिक डे को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन संविधान ने हमें असली मायनों में आजादी दी। इसलिए ये दिन पूरे भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन पूरे देश में जश्र्न का माहौल होता है। हर जगह पर बड़े ही धूम धाम से इस दिन को मनाया जाता है। 26 जनवरी के खास मौके पर कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने का भी प्लान बनाते हैं। इस साल 26 जनवरी वीकेंड में पड़ रहा है, तो यकीनन कई लोग घूमने का प्लान बनाएंगे। ऐसे में आज हम आपको भारत की ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताएंगें जहां आप इस दिन पर धूम सकते हैं-

राष्ट्रीय शहीद स्मारक , दिल्ली

यदि आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है और कम पैसों खर्च कर आप अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ एक अच्छी जगह घूमने की इच्छा रखते हैं। तो आप देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक घूमने जा सकते हैं। यह जगह आपको भारत के शहीदों के त्याग और समर्पण की भावना से परिचित कराती हैं। इसके अलावा आप ध्वजारोहण देखने के लिए दिल्ली के लाल किले और परेड देखने भी जा सकते हैं। साथ ही, आप दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट जैसी जगह पर सैर करने भी जा सकते हैं।


जलियांवाला बाग, अमृतसर

भारत के इतिहास में इस जगह को काले दिन के नाम से भी जाना जाता है। साल 1919, 13 अप्रैल के दिन अंग्रजों ने निहत्थे भारतीयों की गोलियां से भून कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज भी इस दर्दनाक और निस्साह भारतीय लोगों के खून के दाग और अवशेष को दिवारों पर देखा जा सकता हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन आप जलियांवाला बाग मेमोरियल जाकर हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -गणतंत्र दिवस को बच्चों के लिए बनाएं खास, घर पर बनाएं ट्राई कलर कप केक


वाघा बॉर्डर, अमृतसर

वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच की बॉर्डर हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर साल वाघा बॉर्डर पर आजादी का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। आप अपने फैमली और फ्रेंड्स के साथ यहां जाकर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच तालमेल को देखकर इस पल का लुत्फ उठा सकते हैं।


चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज

इस पार्क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है। अंग्रेजों के चंगुल से भारत को आजादी दिलाने के लिए 1931 में चंद्रशेखर आजाद ब्रिटिश सैनिकों से लड़ते समय खुद को गोली मारकर शहीद हो गए थे। आजादी के इस पावन मौके पर आप इस जगह पर जाकर उनके बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस पार्क में उनकी एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

यह भी पढ़े -आठ दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट्स पर लगी रोक, हर दिन सुबह ढाई घंटे तक बंद रहेगी उड़ान


इंडिया गेट, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट 26 जनवरी के मौके पर घूमने के लिए बेस्ट बेहतरीन जगह है। यह कर्तव्य पथ पर स्थित है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को भी देख सकते हैं।



डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -गणतंत्र दिवस के लिए जरूर बनाएं ट्राई कलर चावल, इस आसान रेसिपी से

Created On :   23 Jan 2024 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story