हेल्थ टिप्स: रहना है मेंटली हेल्दी एंड फिट तो, आज से ही शुरु करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास

रहना है मेंटली हेल्दी एंड फिट तो, आज से ही शुरु करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास
  • रहना है मेंटली हेल्दी एंड फिट
  • आज से ही शुरु करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी इस व्यस्त लाइफ में हम अक्सर खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और काम की अधिकता की वजह से कई बार कई दिक्कतों से जुझते हैं। जिससे डिप्रेशन आदि की समस्या आम बात हो गई है। बेहद ही कम उम्र के लोग आज डिप्रेशन जैसी समस्या के शिकार हैं। लेकिन शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए योग करना बेहद ही जरूरी है। रोजाना योग करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत को फायदा होता है। योग करने से शरीर में लचीलापन और शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही ध्यान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अगर आप भी मेंटली हेल्दी रहना चाहते हैं तो, इन योगासनों का अभ्यास करना शुरु कर सकते हैं-

उत्तानासन योग

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उत्तानासन योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उत्तानासन योग एक इंटेंस फॉरवर्ड स्ट्रेच पोज है, जो पूरी पीठ की मांसपेशियों पर काम करता है। इस योग से शरीर में ताकत और लचीलेपन आता है, साथ ही मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रवाह में सुधार होता है।

भुजंगासन

भुजंगासन को कोबरा पोज कहते हैं। इस आसन को पीठ की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसका अभ्यास मस्तिष्क को सेहतमंद बनाए रखने में भी मददगार है।

प्राणायाम का अभ्यास

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्राणायाम का अभ्यास विशेष लाभदायक है। प्राणायाम करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा मिलता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

शवासन

आसान योगासनों में से एक है शवासन। इस आसन को करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। शवासन करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना शवासन का करना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 Feb 2024 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story