किस डे स्पेशल: जानिए क्यों मनाया जाता है किस डे, ब्लड प्रेशर कम करने से लेकर स्ट्रेस रिलीज तक किस करने से होते हैं ये फायदे

जानिए क्यों मनाया जाता है किस डे, ब्लड प्रेशर कम करने से लेकर स्ट्रेस रिलीज तक किस करने से होते हैं ये फायदे
  • जानिए क्यों मनाया जाता है किस डे
  • ब्लड प्रेशर कम करने से लेकर स्ट्रेस रिलीज तक किस करने से होते हैं ये फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे आता है। वेलेंटाइन वीक में किस डे का सबसे ज्यादा महत्व है। कपल्स के लिए किस करना अपनी भावना व्यक्त का एक ज़रिया है। ऐसा माना जाता है कि किस करने से प्यार के रिश्ते में और गहराई आती है। माना जाता है कि किस करने का तरीका आपके पार्टनर के बारे में बहुत कुछ बताता है। ऐसा ज़रुरी नहीं कि इस दिन को सिर्फ कप्लस ही किस डे मनाएं। आप अपने माता-पिता, भाई, बहन के साथ भी किस डे मना सकते हैं, मगर प्रेमी जोड़ों के बीच ये दिन कुछ ज्यादा ही पॉपुलर है। किस कई तरह को होती है जैसे फॉरहेड किस, फ्रेंच किस, हैंड किस, चीक किस, फ्लाइंग किस।

आखिर क्यों मनाते हैं किस डे?

किस डे के दिन लोग किस के जरिए अपने बॉन्ड को मजबूत करते हैं। किस करने से एक दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास और जुनून का एहसास दिलाते हैं। किस डे पहले तो सिर्फ पश्चिमी देशों में मनाया जाता था मगर बीते कुछ सालों में ये भारत में भी काफी पॉपुलर हो गया है। ऐसा माना जाता है कि किस करने से लोगों की मनोदशा में सुधार होता है और प्यार की गहराई बढ़ती है। कहा जाता है कि, किस में ऐसी अविशेष शक्ति होती है जिससे इंसान को बेहतर महसूस होता है। वेलेंटाइन वीक में किस डे मनाने के पीछे का भाव भी यही है। स्वास्थ की दृष्टि से भी किस करने के कई फायदे हैं, ये भी एक कारण है की किस डे को लोकप्रियता बहुत है।

यह भी पढ़े -विदिशा श्रीवास्तव ने वैलेंटाइन डे के लिए तैयार किया रोमांटिक प्लान, पति को देंगी बड़ा सरप्राइज

किस करने के फायदे

हाई ब्लड प्रेशर कम करना

किस करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक किस करते समय दिल की धड़कने बढ़ती हैं जिससे नसें चौड़ी हो जाती हैं। इस कारण खून का बहाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नॉर्मल रहता है।

स्ट्रेस रिलीज करने में सहायक

किस करना चिंता और तनाव कम करने का एक उपाय है। ऐसा कह सकते हैं किस करने से मूड फ्रेश होता है, जिससे चिंता या बेचैनी जैसी समस्या दूर होती हैं। दरअसल, किस करने से किस करने से दिमाग में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। ये हार्मोन स्ट्रेस कॉसिंग हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम करता है जिससे स्ट्रेस रिलीज होता है।

यह भी पढ़े -वेलेंटाइन वीक में दोबारा रिलीज हो रही फिल्म 'अंग्रेज' और 'किस्मत', एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने जाहिर की खुशी

कैलोरी बर्न

एक किस आपके वर्कआउट सेशन की जगह नहीं ले सकता मगर हम ये जरूर कह सकते हैं कि किस करने से कैलोरीज़ बर्न होती हैं। किस करने से हर मिनट 2 से 3 कैलोरीज़ बर्न होती हैं। किस करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है जिससे हार्ट रेट बढ़ता है। इससे कैलोरीज़ तेज़ी से बर्न होती हैं।

फेशियल मसल टोन करने में सहायक

ये फैक्ट है कि, किस करने से आपके चेहरे और होठों की मसल्स का अच्छा खासा वर्कआउट हो जाता है। किस करते समय चेहरे की 34 मसल्स और 112 सांकेतिक मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे आपका कॉलेजन प्रोडक्शन तेज़ होता है और आपकी फेशियल मसल्स टाइट हो जाती हैं। ये आपकी मसल्स टोन करने में बहुत लाभदायक होता है।यह भी पढ़े -पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए तैयार करें कोकोनट रोज लड्डू, यहां रही रेसिपी

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

कहा जाता है कि, किस करने से खून में सीरम कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। ये एक स्टडी में साबित किया जा चुका है की जो कपल्स अक्सर किस करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   12 Feb 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story