मेडिटेशन से दूर होगा डिप्रेशन, जानें और भी फायदे

Depression will remove from meditation, Know More and Benefits of it
मेडिटेशन से दूर होगा डिप्रेशन, जानें और भी फायदे
मेडिटेशन से दूर होगा डिप्रेशन, जानें और भी फायदे

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आजकल वक्त के साथ चलने के लिए कई तरह की चीजें एक साथ करनी पड़ती हैं।खुद को अपडेट रखने के लिए हम लौपटॉप, मोबाइल और कई तरह के गैजेट्स से हर वक्त घिरे रहते हैं। यहां तक की फिट रहने और रिलेक्सेशन के लिए भी हम कई तरह के गैजेट्स का ही इस्तेमाल करतें हैं। लेकिन हर समय गैजेट्स से घिरे रहना हमें बीमार, बहुत बीमार बनाता है। इन गैजेट्स से निकलने वाली वेव्स हमें तनाव ग्रस्त करती हैं। ऐसे में तनाव से छुटकारा पाने के लिए हमें एक कारगर उपाय की जरूरत है, जिससे तनाव दूर होने के साथ-साथ हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिल सकें। तनाव से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन इससे मुक्ति पाने का सबसे अच्छा तरीका है मेडिटेशन। इससे खुशी का अनुभव और मन को शांति मिलती है, लेकिन इसका सही तरीका पता होना भी बहुत जरूरी है। 

मेडिटेशन को समझें

मेडिटेशन यानि की ध्यान, ध्‍यान के जरिए आप अपने अशांत मन को शांत कर सकते हैं। मेडिटेशन किसी वस्तु पर अपने विचारों का केन्द्रित करना नहीं है बल्कि ये विचार रहित होने की प्रक्रिया है। इसमें अपनी आंखों को बंद करके बैठना होता है, जिससे धीरे-धीरे हम रिलेक्स फील करने लगते हैं। शुरुआत में इस प्रक्रिया को करते समय काफी कठिनाई होती है लेकिन धीरे-धीरे हम ध्यान लगाना सीख जाते हैं। 

साइंस ने भी मानी ध्यान की शक्ति

मेडिटेशन विज्ञान से भी जुड़ा है। कई शोधों में पाया गया है कि नियमित ध्यान लगाने से दिमाग स्वस्थ होता है और साथ ही आपकी मेमोरी शार्प होती है। इसका उपयोग काफी समय से होता आ रहा है हालांकि आज इसका क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। ये तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इसे डेली रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी हो गया है। 

कैसे लगाएं ध्यान

  • ध्यान लगाने से पहले खाना न खाएं या फिर हल्का भोजन लें। मेडिटेशन से पहले ज्यादा खाना खाने से नींद आने लगती है और आप ठीक तरह बैठ भी नहीं पाते। एेसे में खाली पेट इस प्रक्रिया को करना बेहतर होगा। 
  • नहाने के बाद मेडिटेशन प्रक्रिया शुरू करें। इससे आप तरो-ताजा अनुभव करते हैं।
  • मेडिटेशन करने से पहले अपना मनपसंद काम करें जैसे कि म्यूजिक सुनना या फिर वॉक करना। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। 
  • इस प्रक्रिया से 5-10 मिनट पहले धीरे-धीरे गहरी सांस लें। इसके अलावा इस दौरान कपड़ों का खास ध्यान रखें। ढीले और अरामदायिक कपड़ें पहनें। 
  • इसके लिए शांत वातावरण का चुनाव करें ताकि मेडिटेशन करते समय आपका  ध्यान न भटकें।

जानिए मेडिटेश के फायदे

डिप्रेशन से रहें दूरः पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग मानसिक रोग का शिकार हो जाते हैं। इस तनाव से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता ध्यान लगाना। इससे कॉनसनट्रेशन बना रहता हैं। जिससे अशांत मन में स्थिरता आ सके।

ब्लड प्रेशर कंट्रोलः टेंशन और काम का प्रैशर में कई बार हाई ब्लड प्रैशर की समस्या हो जाती है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए रोजाना 15-20 मिनट मेडिटेशन करने से हाई ब्लड प्रैशर समस्या खत्म हेगी । 

इम्यून सिस्टम मजबूतः ध्यान लगाने से शरीर के अंदर के सेंसज एक्टिव हो जाते हैं, जिससे शरीर में नई उर्जा का संचार होता है और नए टिशुओं का निर्माण होने से रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत होती है।

अनिद्रा और थकान दूर करेः टेंशन की वजह से नींद ना आना और थकान महसूस होना जैसी दिक्कतें आती हैं, तो दिन में कुछ समय मेडिटेशन के लिए निकालें। अच्छी नींद आएगी और थकान  भी दूर होगी।

सकारात्मक विचारः तनाव में रहने से लोगों के मन में नकरात्मक विचार आने लगते हैं। वो खुद को कमजोर समझने लगते हैं और उनका कॉन्पिडेंस भी कम होने लगता हैं। मेडिटेशन करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। सकारात्मक विचारों से क्रिएिटव बढ़ती हैं और पर्सनालिटी निखरती है।

खूबसूरती बढ़ती हैंः हर रोज ध्यान लगाने से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होना शुरू हो जाता है।इससे त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है और मन भी तरो-ताजा रहता है। 
इन बातों का रखें ध्यान। ध्यान से पहले और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

Created On :   17 Aug 2017 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story