खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते , होगें विशेष फायदे सर्दियों में भी रहेंगे स्वस्थ

Eat tulsi leaves on an empty stomach, will have special benefits, will remain healthy even in winter
खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते , होगें विशेष फायदे सर्दियों में भी रहेंगे स्वस्थ
हेल्थ टिप्स खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते , होगें विशेष फायदे सर्दियों में भी रहेंगे स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसकी पूजा भी की जाती है। तुलसी में कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं।  यह हमारे घरों में औषधी के रुप में उपयोग की जाती है। गुणकारी तत्वों से भरपूर तुलसी के पत्तों का उपयोग कई तरह के इलाज में किया जाता है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद मानी जाती है। वहीं तुलसी के पत्ते की चाय भी रोजाना पीने से हमारी स्किन में निखार आता है तथा सर्दियों में सर्दी- जुखाम से भी फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है की सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करने से विशेष फायदे मिलते है।

मेटाबॉलिज्म 
तुलसी एक घरेलु औषधि है जो हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बड़ी ही तेजी से मेटाबॉलिज्म सिस्टम को मजबूत करती हैं। इसके अलावा, तुलसी के पत्ते गैस, एसिडिटी या विभिन्न प्रकार के डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों के लिए फायदेमंद है।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन
तुलसी के पत्तों में बॉडी को डिटॉक्स करने की क्षमता होती है। तुलसी का खाली पेट सेवन करने से पेट में उपस्थित बेकार पदार्थ बहार निकल जाते है। इसके गुणकारी तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में बड़े उपयोगी होते हैं। 

मुंह के बैक्टीरिया
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से मुंह में छुपे बैक्टीरिया का भी जड़ से सफाया हो जाता है। मुंह से दुर्गन्घ आना बंद हो जाता है तथा ताजगी मेहसुस होती है। 

खांसी-जुकाम
ठंड के मौसम में सर्दी – जुखाम से बचने के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद है। सर्दी – जुखाम की दिक्कत से में भी तुलसी के पत्ते शरीर को राहत पहुंचाने का काम करते हैं और बीमारी से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।

स्ट्रेस
इसके पत्तों में मौजूद एडेप्टोजन मेंटल स्ट्रेस को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है
 

Created On :   6 Dec 2021 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story