अगर आप भी जल्दी से घटना चाहते हैं अपना वजन, तो रोजाना दूध के साथ कीजिए इस चीज का सेवन

If you also want to reduce your weight quickly, then consume this thing with milk daily.
अगर आप भी जल्दी से घटना चाहते हैं अपना वजन, तो रोजाना दूध के साथ कीजिए इस चीज का सेवन
लाईफ स्टाइल अगर आप भी जल्दी से घटना चाहते हैं अपना वजन, तो रोजाना दूध के साथ कीजिए इस चीज का सेवन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। वर्तमान समय में लोगों के लिए मोटोपा एक आम समस्या बन गयी है। जानकारी के मुताबिक हर चौथा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। डॉक्टर्स इसकी वजह गलत खानपान और अत्याधिक आराम को बताते हैं। अगर किसी के शरीर का वजन बढ़ जाता है तो उसे घटाना बहुत ही कठिन होता है। अगर कोई अपने वजन या मोटापा को घटाना जाहता है तो इसके लिए व्यक्ति को डेडिकेट होना पड़ता है। अन्यथा लापरवाही बरतने से उसका वजन अधिक बढ़ जाता है।जिसकी वजह से कई अन्य बीमारियां भी शरीर में दस्तक देती हैं।
डॉक्टर्स इसके लिए खानपान पर पैनी नजर रखने के साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने की बात कहते हैं। इसके अलावा, अगर आप भी मोटापा या बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसे कंट्रोल करने के लिए रोजाना दूध में शहद मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में दावा किया गया है जिनके अनुसार शहद के सेवन से फैट तेजी से बर्न होता है। आइए, जानते हैं शहद और दूध के बारे में- 

शहद

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर भी चीनी के बदले में शहद खाने की सलाह देते हैं। शहद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इससे रक्त में शक्कर की मात्रा भी नहीं बढ़ती। इसमें औषधीय गुण नायसिन, विटामिन सी कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, राइबोफ्लेविन और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में बहुत ही फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

अगर आप या आपके परिवार में कोई भी सदस्य मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं। तो रात में सोने से पहले रोजाना एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर शहद वाला पानी भी पी सकते हैं। इसके साथ ही रोजाना सुबह के समय भी डिटॉक्स ड्रिंक में शहद मिलाकर सेवन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।    

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Dec 2022 3:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story