शरीर में आयरन की कमी से हो सकते है बहुत ज्यादा बीमार, इससे बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज 

Iron deficiency in the body can make you very sick, avoid these things to avoid it
शरीर में आयरन की कमी से हो सकते है बहुत ज्यादा बीमार, इससे बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज 
लाइफस्टाइल शरीर में आयरन की कमी से हो सकते है बहुत ज्यादा बीमार, इससे बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मानव शरीर कई तत्वों से मिलकर बनता है और इसे स्वस्थ्य रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे ही आयरन भी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। लेकिन फिर भी लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। दूसरी तरफ लोग जंक फूड और तले भुने हुए खाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। जंक या तले भुने खाने का शरीर पर  बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे शरीर कई खतरनाक बीमारियों का घर बन जाता है। लोगों का जीवन इतना व्यस्त है कि उनके पास अच्छा खाना खाने का भी समय नहीं है। जबकि एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रत्येक दिन व्यायाम और पोषक तत्वों से युक्त एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है।

पौष्टिक खाना नहीं खाने से हमारे शरीर में कई प्रकार की विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे ही आयरन की कमी शरीर में खून की कमी की और इशारा करती है, जो शरीर के खतरनाक साबित हो सकती है. खून की कमी एक ऐसी स्थिति है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की घटती संख्या या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दर्शाती है। हालांकि दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग हैं जो आयरन की कमी या एनीमिया से प्रभावित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो यह समस्या भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में काफी ज्यादा देखने को मिलती है।

आयरन शरीर के लिए क्यो जरूरी है

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर इम्युनिटी को बूस्ट करता है। आयरन हमारे शरीर को थकान से बचाता है और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।

शरीर में आयरन की कमी के लक्षण

जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो बॉडी में अनेक प्रकार की परेशानी महसूस होने लगती है। इनमें थकान होना, सांस लेने में दिक्कत होना, बेहोशी, सिर दर्द, बालों का झड़ना, दिल की धड़कन बढ़ जाना, हाथ पैर ठंडे हो जाना और जीभ में सूजन हो जाना आदि शामिल हैं।

Created On :   1 April 2023 5:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story