मकर संक्रांति को स्पेशल बनाने के लिए भारत के ये शहर हैं बेस्ट, एक बार जाकर जरुर देखें यहां का सेलिब्रेशन 

These cities of India are the best to celebrate Makar Sankranti, must see the celebration here
मकर संक्रांति को स्पेशल बनाने के लिए भारत के ये शहर हैं बेस्ट, एक बार जाकर जरुर देखें यहां का सेलिब्रेशन 
मकर संक्रांति स्पेशल मकर संक्रांति को स्पेशल बनाने के लिए भारत के ये शहर हैं बेस्ट, एक बार जाकर जरुर देखें यहां का सेलिब्रेशन 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस साल ये पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार की रौनक चारों ओर नजर आने लगी है। भारत में इस त्यौहार को अलग अलग राज्यों में अलग अलग रिती रिवाजों के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तों आपको भारत के इन शहरों का रुख जरुर करना चाहिए। यहां बड़े ही धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है। 

 अहमदाबाद 
गुजरात का अहमदाबाद मकर संक्रांति के त्यौहार के लिए भी जाना जाता है।  जिस तरह यहां डांडिया और गरबे की धूम होती है ठीक उसी तरह पतंगबाजी भी की जाती है।  यहां पतंगबाजी की प्रतियोगिता रखी जाती है। तरह तरह के पकवान बनाएं जाते हैं।

Makar Sakranti Events in Ahmedabad that you shouldn't miss! - Shop Local  Samosa

गुवाहाटी 
गुवाहाटी में मकर संक्रांति को माघ बीहू के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग लकड़ियों से बोनफायर और बांस जलाकर खुशी और उल्लास के साथ यह दिन मनाते हैं। इसके साथ ही कई छोटे-बड़े समारोह का आयोजन भी किया जाता है। कई तरह के पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं। 

Makar Sankranti 2018: How Magh Bihu is Celebrated in Assam | India.com

जोधपुर 
मकर संक्रांति पर आप जोधपुर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। यहां की संस्कृति और सभ्यता मकर संक्रांति के जश्न में भी दिखाई पड़ती है। जोधपुर में मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी और रेगिस्तान में होने वाले इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल का मजा लिया जा सकता है। 

शहर में दिन में पतंगबाजी, रात को आतिशबाजी; तारों की तरह चमके विशिंग लैंप |  After kite flying throughout the day, the wishing lamp flickered around in  the late evening, fireworks took

वडोदरा 
अगर आपको पतंगबाजी देखने का सोक है तो आपके लिए वडोदरा बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाता है। यहां एक से बढ़कर एक पतंगबाज अपनी पतंग उड़ाने की कला का प्रदर्शन करते हैं।

Makar Sankranti Festival 2020 Is Near Visit Ahmadabad And Enjoy Kite  Festival In Hindi

हरिद्वार 
उत्तराखंड के शहर हरिद्वार में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां गंगा घाट पर मकर संक्रांति की आरती, स्नान व दान आदि बेहद बड़े स्तर पर होता है।

Makar Sankranti: 14 तारीख के लिए क्या हैं इंतजाम? हरिद्वार, ऋषिकेश में  स्नान पर रोक, प्रयागराज में सख्ती - makar sankranti corona protocol  guideline ganga snan haridwar rishikesh ntc ...

Created On :   13 Jan 2023 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story