होली 2024: कैमिकल से खुद को बचाएं, इस होली घर पर ऐसे बनाएं हर तरह के रंग

कैमिकल से खुद को बचाएं, इस होली घर पर ऐसे बनाएं हर तरह के रंग
  • होली पर कैमिकल से खुद को बचाएं
  • इस होली घर पर ऐसे बनाएं हर तरह के रंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली यानी की रंगों का त्योहार, जो बिना गुलाल और मिठाईयों के तो जैसे पूरा हो ही नहीं सकता। यही कारण है कि त्योहारों के समय बाजारों में मिलने वाली मिठाईयों और रंगों में मिलावट की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। जो हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए हानिकारक होता है। होली के इस खास मौके पर सबसे अधिक मिलावट रंगों के साथ की जाती है। इन दिनों बाज़ारों में ऐसे कई रंग मिलते हैं जो बाद में तरह-तरह के स्किन डिजीज के कारण बनते हैं। इन्हीं समस्याओं के चलते आज ज्यादातर लोग हर्बल चीजों का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। जिनसे वो आसानी से घर पर भी रंग बना सकते हैं।

घर पर किस तरह से बनाए प्राकृतिक रंग

लाल रंग

होली में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाले रंगों में से एक है लाल रंग। लाल रंग बनाने के लिए आप लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुड़हल के फूल, चुकंदर और लाल गुलाब को रात भर पानी में भिगो कर अगले दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कलर आपकी त्वचा को नुक्सान नहीं पहुचाएगा बल्कि आपकी स्किन पर फायदा करेगा।

यह भी पढ़े -नई दुल्हन रकुल प्रीत ने गुलाबी चूड़े के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की

नारंगी रंग

नारंगी रंग का गुलाल बनाने के लिए आप टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 दिनों तक टेसू के फूलों को कड़ी धूप में सुखाना होगा। जिसे पीस कर आप गुलाल बना सकते हैं। वहीं गीला रंग बनाने के लिए आपको बस इन फूलों को रातभर भिगोकर रखना होगा।

पीला रंग

सूखा पीला रंग बनाने के लिए आप एक कटोरी में बेसन, हल्दी या मुलतानी मिट्टी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। पीला रंग गीला बनाने के लिए आप गेंदे के फूल को पीसकर रात भर भिगो सकते हैं।

नीला रंग

नीला रंग बनाने के लिए अपराजिता से अच्छा कुछ और क्या हो सकता है। इस फूल को आप पानी में उबालकर नीला रंग बना सकते हैं। अपराजिता दिखने में जितना सुंदर होता हैं उतना ही हमारे सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

यह भी पढ़े -रैपर इक्का का खुलासा, फैशन एक्सेसरीज के लिए दिल्ली के पालिका बाजार से करते थे खरीददारी

हरा रंग

हरा रंग होली में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप मेथी या किसी भी पत्तियों को धूप में सुखाकर पीस सकते हैं। वहीं गीला रंग हनाने के लिए आप नीम की पत्तियों को उबाल सकते हैं। नीम की गुड़वत्ता से भरा ये पानी आपकी त्वचा और बालों दोनों के लिए भयदेमंद रहता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइनिंग एंड क्रिएटिव मेथोडोलोजी पर वर्कशॉप आयोजित

Created On :   11 March 2024 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story