अनंत-राधिका शादी: राधिका मर्चेंट की खूबसूरती और फिटनेस का राज है क्लासिकल डांस, जानिए इससे होने वाले फायदे

राधिका मर्चेंट की खूबसूरती और फिटनेस का राज है क्लासिकल डांस, जानिए इससे होने वाले फायदे
  • राधिका की खूबसूरती और फिटनेस का राज है क्लासिकल डांस
  • क्लासिकल डांस से होले हैं कई फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जल्द ही कपल शादी करने जा रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में 1-3 मार्च से होने जा रही है। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका बेहद खूबसूरत और पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने 8 साल तक भरतनाट्यम भी सीखा है और वह एक ट्रेन्ड क्लासिकल इंडियन डांसर हैं। राधिका की खूबसूरती और फिटनेस का राज उनका क्लासिकल डांस ही है। क्लासिक डांस कई तरह से फायदा पहुंचाता है। चलिए जानते हैं क्लासिकल डांस हमारे लिए कैसे फायदेमंद है-

क्लासिक डांस के फायदे

भारत में क्लासिकल डांस के अलग-अलग फॉर्म जैसे- भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी और मणिपुरी। इन डांस फॉर्म को करने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। भरतनाट्यम के डांस मूव्स से शरीर को मेंटली और फिजिकली कई लाभ मिलते हैं। इस डांस फॉर्म में सबसे पहले अराइमंडी पोजिशन में बैठा जाता है। इससे बॉडी पॉश्चर सुधरता है और शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े -जानिए गुजरात के जामनगर में ही क्यों हो रहे हैं अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ?

इससे एक तरह का कार्डियो वर्कआउट हो जाता है। जिससे कैलोरी बर्न होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़े -अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पेशल होगा फूड मेन्यू, परोसे जाएंगे 2500 पकवान, पार्टी में शामिल होंगे ग्लोबल लीडर्स

यह डांस आर्म फैट को कम करने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें हाथों का काफी मूवमेंट होता है।

यह भी पढ़े -राधिका मर्चेंट ने 'लगन लाखवानु' सेरेमनी में पहना बेहद ही खास लहंगा, ज्वेलरी ने खींचा लोगों का ध्यान

ओडिसी और कथक डांस फॉर्म भी फिटनेस और मसल्स को टोन करने के लिए काफी अच्छे हैं। इनसे शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है।

इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है और आप आसानी से बेली फैट भी घटा सकती हैं।

क्लासिकल डांस फॉर्म को करते वक्त कई तरह की मुद्राएं बनाई जाती हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन, नर्वस सिस्टम और कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

लंबे डांस सीक्वेंस को याद रखने में दिमागी कसरत भी होती है। इन डांस फॉर्म को करते वक्त आंखों के एक्सप्रेशन पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। जिससे आंखों की एक्सरसाइज होती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   28 Feb 2024 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story