गर्मीयों के लिए बेस्ट हैं इस रंग की लिपस्टिक मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक, आज ही खरीदें

गर्मीयों के लिए बेस्ट हैं इस रंग की लिपस्टिक मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक, आज ही खरीदें

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही सभी का अलमीरा में हल्के रंग के कपड़े नजर आने लगते हैं। गर्मी से बचने के लिए हम तमाम तरह की चीजें करते हैं। खाने पीने से लेकर पहनने ओढ़ने तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन कपड़ों के साथ मेकअप भी ऐसी चीज है जिसे मौसम के हिसाब से बदलना बेहद जरुरी है। वहीं गर्मीयों के मौसम में मेकअप ज्यादा देक तक नहीं रह पाता है और ज्यादा मेकअप इस मौसम में ऑवर लगता है। मेकअप में लिपस्टिक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे महिलाएं हर मौसम में इस्तेमाल करती हैं। अगर बात करें गर्मी के मौसम में लिपस्टिक के परफेक्ट शेड चुनना बेहद जरुरी है जो कि, लड़कियों को अक्सर समझ नहीं आता है इसलिए आज हम आपको समर के लिए लिपस्टिक के कुछ खास शेड्स दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप परफेक्ट लिपस्टिक ले सकती हैं।


न्यूड शेड्स

न्यूड शेड्स आज-कल काफी ट्रेंड में है। अगर आप मेटैलिक आउटफिट में तैयार हो रही हैं तो इस कलर की लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये रंग देखने में काफी क्लासी और एलीगेंट लगता है।


ब्राउन शेड्स

इस रंग की लिपस्टिक हर स्किन की लड़कियां लगा सकती हैं। एक समय था जब इसे हर कोई लगाना पसंद नहीं करता था। पर, आज के समय में हर कोई इस रंग को पसंद करता है। आज कल लोग पिंक रेड से ज्यादा इस शेड्स को लगाना पसंद करते हैं।


प्लम शेड्स

ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए प्लम रंग काफी परफेक्ट रहता है। इसे आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।


पिंक शेड

पिंक शेड एक ऐसा शेड है जो हमेशा ट्रेंड में रहता है। पिंक शेड की लिपस्टिक हर उम्र की महिलाएं लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपके चेहरे का ग्लो भी काफी बढ़ जाएगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   21 May 2023 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story