दर्शन: बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है 'रामेश्वरम' तीर्थ, यात्रा के लिए यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Rameswaram Live Darshan Rameswaram Tourist Places Rameshwaram Jyotirlinga Live Aarti Arulmigu Ramanathaswamy Temple
दर्शन: बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है 'रामेश्वरम' तीर्थ, यात्रा के लिए यहां पढ़ें पूरी जानकारी
दर्शन: बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है 'रामेश्वरम' तीर्थ, यात्रा के लिए यहां पढ़ें पूरी जानकारी
हाईलाइट
  • तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
  • बारह ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
  • रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है

डिजिटल डेस्क, रामेश्वरम। दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम् मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग में एक है। हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रामेश्वरम्, तमिलनाडु राज्‍य में स्थित एक शांत शहर है और यह करामाती पबंन द्वीप का हिस्‍सा है। यह शहर पंबन चैनल के माध्‍यम से देश के अन्‍य हिस्‍सों से जुड़ा हुआ है। रामेश्‍वरम, चेन्नई से 596 और श्री लंका के मन्‍नार द्वीप से 1403 किमी. की दूरी पर स्थित है। रामेश्‍वरम को हिंदूओं के सबसे पवित्र स्‍थानों में से एक माना जाता है, इसे चार धाम की यात्राओं में से एक स्‍थल माना जाता है।

किंवदंतियों के अनुसार, भगवान राम, भगवान विष्‍णु के सातवें अवतार थे जिन्‍होंने यहां अपनी पत्‍नी सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए यहां से श्री लंका तक के लिए एक पुल का निर्माण किया था। वास्‍तव में, रामेश्‍वर का अर्थ होता है "भगवान राम" और इस स्‍थान का नाम, भगवान राम के नाम पर ही रखा गया। यहां स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्‍वामी मंदिर, भगवान राम को समर्पित है। 

 

2.धनुष कोड़ी बीच- हिंदू धर्मग्रंथ रामायण में उल्लेख किया गया है। कि भगवान राम ने अपनी सेना को आने जाने के लिए मुख्य भूमि और श्रीलंका के बीच, राम सेतु पुल या पक्की सड़क का निर्माण किया था। जब राम ने युद्ध जीतने के बाद लंका के एक नए राजा विभीषण की ताजपोशी की इसके बाद उन्होंने श्रीराम से पुल को नष्ट करने का अनुरोध किया। राम ने अपने धनुष के एक छोर से पुल को तोड़ दिया। इसलिए,यह धनुषकोडि के नाम से जाना गया, (धनुष का अर्थ "धनुष" और कोड़ी का अर्थ "अंत")है। पंबन स्टेशन से चलने वाली धनुषकोडि रेलवे लाइन 1964 के चक्रवात में नष्ट हो गई थी और 100 से अधिक यात्रियों से भरी एक ट्रेन समुद्र में डूब गई थी।


ऐसा है रामेश्वरम शहर 
तमिलनाडु में पम्बन द्वीप पर स्थित एक शहर है जो 13,224.22 क्षेत्र में फैला है, यंहा बोली जाने वाली भाषाएं तमिल, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी भाषाएं हैं। यह शहर रामनाथस्वामी मंदिर के लिए जाना जाता है, रामेश्वरम् के समुद्र तट पर तरह-तरह की कोड़ियां, शंख और सीपें मिलती हैं। रामेश्वरम् केवल धार्मिक महत्व का तीर्थ ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी यह स्थल  दर्शनीय है।

हवाई यात्रा द्वारा
निकटतम हवाई अड्डा मदुरै है जो रामेश्वरम से 163 किमी दूर है।

सड़क मार्ग
रामेश्वरम जिला अच्छी तरह से मदुरै, कन्याकुमारी, चेन्नई और त्रिची जैसे बड़े शहरों से जुड़ा है। यह भी मदुरै के माध्यम से पांडिचेरी और तंजावुर से जुड़ा है। यात्रा के लिए आप जीप, ऑटो रिक्शा और यहां तक ​​कि चक्र रिक्शा किराया पर करके भी जा सकते हैं।

रेल द्वारा
रामेश्वरम चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर, त्रिची, तंजावुर और अन्य महत्वपूर्ण शहरों के साथ रेल द्वारा जुड़ा हुआ है।जो मांडापम रेल्वे स्टेशन से थो़ड़ी दूर चलने पर प्रारंभ हो जाता है जिसकी लंम्बाई 2 किमी है। रामेश्वरम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई रेल्वे स्टेशन से 596 किलोमीटर दूर है जहां नियमित ट्रेन रामेश्वरम एक्सप्रेस चलाई जाती है।

पूजा/दर्शन समय
सुबह- 05:00 बजे फिर दोपहर 1 बजे
शाम को- 03:00 और रात्रि में 9 बजे

पूजा विधि
मंदिर में 26 प्रकार की पूजा विधि का उल्लेख किया गया है। जिनमें से 9 पूजा विधि प्रमुख हैं। जो निश्चित रकम का भुगतान करने पर करवाई जा सकती हैं। 

मंदिर से जुड़े जरुरी जानकारी
मंदिर परिसर में 22 थीर्थम (तीर्थम) स्थान हैं जिनका अपना अलग-अलग स्थान और महत्व है। यहीं स्‍थापित है "अग्नि तीर्थम।" कहा जाता है कि इस तीर्थ में स्‍नान करने से सारी बिमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सारे पापों का भी नाश हो जाता है। तीर्थ के इस जल का रहस्‍य आज तक कोई भी नहीं समझ पाया लेकिन यह बेहद चमत्‍कारिक माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में गंगाजल से प्रभू की पूजा करने से मन मांगी मुराद मिलती है। यही वजह है कि हर साल लाखों लोग रामेश्वरम् में प्रभु की उपासना करने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपका भी प्‍लान किसी आध्‍यात्मिक सैर का है तो आपको भी एक बार "रामेश्वरम्" के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।

निर्धारित अवधि में नियमित पूजा करने के लिए, देवस्थानम कार्यालय से प्राप्त टिकटों के साथ व्यक्तिगत तीर्थयात्रियों की ओर से पुजारियों द्वारा पूजा भी की जाती है। श्रद्धालु अभिषेक से ग्रहण किए जाने वाले गंगा जल को पीतल के बर्तन में लेकर आवें ,क्योकिं मंदिर में टिन या लोहे से बने पात्रों को स्वीकार नहीं किया जाता। जो श्रद्धालु अगर इस तरह के बर्तन नहीं लाते हैं वे प्रति पात्र के निर्धारित शुल्क के भुगतान पर गंगा जल डाक या रेल द्वारा निर्धारित शुल्क देकर मंगा सकते हैं। अथवा आप मंदिर से उपलब्ध तांबे के बर्तनों में अभिषेक का जल भुगतान करके ले सकतें हैं।

प्रत्येक सन्निधि के मुख्य द्वार पर एक हंडी बॉक्स उपलब्ध है। जिसमें भक्त अपने नकद चढ़ावा चढ़ा सकते हैं। अधिकारियों और जनता की मौजूदगी में समय-समय पर हुंडी बक्से खोले जाते हैं, और चढ़ावे से प्राप्त आय को मंदिर के खाते में जमा कर दिया जाता है।

दर्शन एवं दान के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

मंदिर पर आयोजित किए जाने वाले त्यौहार
1.महाशिवरात्रि यह पर्व फरवरी या मार्च के माह में 10 दिनों तक मनाया जाता है।
2.बंसतोत्सव यह मई जून के माह में 10 दिनों तक चलता है जो वैशाख की पूर्णिमा को समाप्त हो जाता है।
3."रामलिंग" प्रतिष्ठाई भी मई या फिर जून के माह से आरंभ होकर गुरू पूर्णिमा को 3 दिन बाद खत्म होता है।
4.तिरूकल्याणम् जुलाई या अगस्त में 17 दिनों तक आयोजित किया जाता है।
5.नवरात्रि दशहरा उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। 
6.कंठा शष्टि 6 दिनों तक अक्टूबर या नवंबर के माह में आयोजित किया जाता है।
अरूधीरा दर्शन साल के अंतिम या शुरू के महीने में 10 दिनों के लिए मनाया जाता है।


अन्य आंतरिक तीर्थ स्थल 

  • देवी मंदिर
  • सेतु माधव
  • बाईस कुण्ड
  • विल्लीरणि तीर्थ
  • एकांत राम
  • कोद्ण्ड स्वामि मंदिर
  • सीता कुण्ड
  • आदि-सेतु

 

 

Created On :   3 Feb 2020 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story