हादसा: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, गर्भगृह में लगी आग , 13 लोग झुलसे, 9 की हालत नाजुक

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, गर्भगृह में लगी आग , 13 लोग झुलसे, 9 की हालत नाजुक
  • होली के दिन उज्जैन में हुआ बड़ा हादसा
  • महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में लगी आग
  • 13 लोग झुलसे, 9 गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में होली के दिन सोमवार को उज्जैन में आगजनी की घटना सामने आई है। महाकालेश्वर मंदिर के गृर्भगृह में सुबह महाकाल की भस्म आरती के समय 13 लोग आग की चपेट में आ गए हैं। इनमें मंदिर के पुजारी भी गंभीर रूस से घायल हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, गृर्भगृह में महाकाल की भस्म आरती की जा रही थी। इस बीच मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाते समय अचानक आग लग गई। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग यहां आए हुए थे। इस घटना के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सीएम हादसे में शामिल घायलों से मिलने के लिए उज्जैन और इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

आग को बुझाया गया

इस घटना के कुछ देर बाद आग को बुझाया गया। इस हादसे में 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की पहचान की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के गृर्भगृह में संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी महाकाल की आरती करते समय आग की चपेट में आ गए। उज्जैन के कलेक्टर नीजर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात

इस घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद कलेक्टर नीरज सिंह घायलों से मुलाकात करने लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से घायलों की देखरेख और बेहतर इलाज के आदेश दिए। उन्होंने बातचीत में मीडिया से कहा, " हादसे में शामिल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती करते समय यह दुर्घटना हुई है। इस मामले में अचानक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल 13 में से कुछ लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि, गृर्भगृह में महाकाल की भस्म आरती के बाद गुलाल उड़ाते वक्त यह हादसा हुआ था।

Created On :   25 March 2024 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story