झारखंड: उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर फ्लाइट से लाए गए रांची, जोरदार स्वागत

उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर फ्लाइट से लाए गए रांची, जोरदार स्वागत
  • उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर को लाए गए रांची
  • सभी मजदूरों का हुआ जोरदार स्वागत

डिजिटल डेस्क, रांची। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 17 दिनों के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर शुक्रवार देर शाम रांची पहुंच गए। झारखंड सरकार ने सभी श्रमवीरों और उनके 12 परिजनों को फ्लाइट से लाने की व्यवस्था की थी। लरांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रात करीब साढ़े आठ बजे श्रमवीर और उनके परिजन जैसे ही टर्मिनल के बाहर आए, ढोल बजाकर और फूल माला पहनाकर सभी का जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, महुआ माजी, दीपक प्रकाश आदि उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

श्रमिकों को लाने के लिए झारखंड के वरिष्ठ आईएएस भुवनेश्वर प्रताप सिंह की अगुवाई में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के अफसरों की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को ही उत्तराखंड पहुंची थी। श्रमवीरों की सकुशल वापसी पर खुशी जताते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदान है। झारखंड की सरकार श्रमिकों का पूरा ख्याल रख रही है। श्रमिक ना हों तो विकास ठप हो जाएगा। देश में कोई ऐसी नीति नहीं है, जिसके माध्यम से श्रमिक के सम्मान को बचा कर रखा जाए। हम लोग राज्य और राज्य के बाहर काम करने वाले झारखंड के श्रमिकों के हित में विशेष नीति बना रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Dec 2023 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story