नए साल की खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म
  • नये चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी
  • मां समेत तीनों शावक स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना -श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नए साल के शुरुआत में मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। ये नई साल की खुशखबरी भरी खबर है। इसकी सूचना केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी सूचना दी।

कूनो की शुरुआत 1981 में एक वन्य अभयारण्य के रूप में की गई थी। 2009 में कूनो वन्यजीव अभयारण्य को भारत में चीता के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित किया गया था। 5 दिसंबर 2018 को कूनो को राष्ट्रीय उद्धान का दर्जा मिला था। 17 सितंबर 2022 को 4 से 6 साल की उम्र के पांच मादा और तीन नर चीते नामीबिया से कुनो नेशनल पार्क पहुंचे।

जिस मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया है,उसका नाम आशा है। जो नामीबिया से लाई गई थी। मां समेत तीनों शावक स्वस्थ है। अब यहां चीतों और शावकों की संख्या 18 हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन शावकों के जन्म को लेकर मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों को बधाई दी। सीएम यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शुरू की गई चीता परियोजना के तहत आज कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों का जन्म हुआ है। मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं।

आपको बता दें पीएम मोदी ने नए चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीता लाए गए थे, उसके बाद18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया था। कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीतों की मौत हो चुकी है। लेकिन अब तीन शावकों के जन्म के बाद कूनों में चीताों का कुनबा फिर से बढ़ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत से चीता पूरी तरह से विलुप्त हो चुके है, नए चीता प्रोजक्ट के जरिए एक बार फिर से भारत में चीतों को बसाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कूनो नेशनल पार्क में इस समय 14 व्यस्क, एक शावक चीता है। अब तीन नन्हे शावकों के आने से कुल संख्या 18 हो गई है। इनमें 7 नर चीते पावक, गौरव,शौर्य, वायु, अग्नि,पवन और प्रभाष है,साथ ही सात मादा चीता वीरा,निरवा,ज्वाला,आशा,गामिनी, नाभा और धीरा है।

कूनो नेशनल पार्क में जन्में चीते के तीनों शावकों का एक वीडियो केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जारी किया है। इसमें तीनों शावक स्वस्थ हैं। और चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे है। केंद्रीय मंत्री ने इसे देश में शुरु किए गए चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

Created On :   4 Jan 2024 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story