बड़ा हादसा: बिहार में फिर ढहा पुल, इससे पहले भी गिर चुके है कई पुल, साल दर साल जानिए कब गिरा कौन सा पुल?

बिहार में फिर ढहा पुल, इससे पहले भी गिर चुके है कई पुल, साल दर साल जानिए कब गिरा कौन सा पुल?
  • बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा
  • कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब अचानक नीचे गिरा
  • कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब अचानक नीचे गिर गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका लगाई जा रही है। खबरों के मुताबिक भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। बिहार में पुल हादसा का ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी बिहार में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। कई बार तो उद्घाटन से पहले भी पुल ढह गए है।

आपको बता दें पिछले साल जून 2023 में बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया था। इसके 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। 1717 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस पुल का सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में शिलान्यास किया था। दिसंबर 2022 में भी बेगूसराय में गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया था।

15 मई 2023 को पूर्णिया में ढलाई के दौरान एक बॉक्स ब्रिज गिर पड़ा था। जून 2022 में सहरसा जिले में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर बन रहा एक पुल गिर गया था। जुलाई 2022 में, बिहार के कटिहार जिले में एक निर्माणाधीन प्रबलित सीमेंट कंक्रीट आरसीसी पुल गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए थे। इसके पहले किशनगंज, सहरसा और भागलपुर में निर्माणाधीन पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गए थे।

Created On :   22 March 2024 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story