आपदा: असम के दारंग में भूकंप के झटके, भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

असम के दारंग में भूकंप के झटके,  भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5
  • बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे भूकंप के झटके
  • भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के दारंग में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक आज बुधवार 17 जनवरी को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह करीब 7 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

असम के दरांग में महसूस किए भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप का अक्षांश 26.55, लंबाई 92.13, गहराई 20 किमी थी। इससे पहले सोमवार शाम को मध्य असम में 3.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

आपको बता दें इसस पहले 14 जनवरी दोपहर को छत्तीसगढ़ के बिसासपुर में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि भूकंप की तीव्रता कम है और इसकी गहराई 20 किमी है। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से अधिक जानमाल की हानि नहीं हुई। 10 से 20 किमी के दायरे में पुरानी झोपड़ियां कच्चे मकान को नुकसान पहुंच सकता है, बाकी नुकसान होने की संभावना नहीं है।

Created On :   17 Jan 2024 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story