अचानक लगी आग: पंजाब के लुधियाना और फिरोजपुर में फैक्ट्रियों में लगी आग

पंजाब के लुधियाना और फिरोजपुर में फैक्ट्रियों में लगी आग
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
  • फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
  • आग के कारणों का लगाया जा रहा पता

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में डिवीजन नंबर-3 के निकट एक होजरी फैक्ट्री में अचानक आग लगने से 3 लोग झुलस गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन अधिकारी आतिश ने बताया, "करीब रात 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह रिहायशी इलाका है। आग के कारणों का पता लगाना के लिए जांच की जा रही है।

पंजाब के फिरोजपुर के गांव करी कलां में देर रात प्राइवेट कंपनी में बने पराली स्टोरेज हाउस में आग लग गई। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने बताया, "फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

Created On :   5 Nov 2023 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story