झटका: असम से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के निकलते ही 150 से ज्यादा नेता भाजपा में हुए शामिल

असम से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के निकलते ही 150 से ज्यादा नेता भाजपा में हुए शामिल
  • भारती जोड़ो न्याय यात्रा के असम से निकलते ही कांग्रेस को झटका
  • बीजेपी में शामिल हुए 150 से ज्यादा कांग्रेस और आसु नेता
  • अंकिता दत्ता और बिस्मिता गोगोई ने भी थामा भाजपा का हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिस भी राज्य से गुजर रही है, वहां से कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने महागठबंधन के साथ इंडी ब्लॉक से भी नाता तोड़ लिया है। राहुल गांधी की यात्रा अमस से निकल कर पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी है। इस बीच असम में बड़ी संख्या में नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। जानकारी के मुताब, करीब 150 से ज्याद ऑल असम स्टू़डेंट्स यूनियन और कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित भाजपा के नेता कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो रहे हैं।

पीयूष हजारिका ने दी जानकारी

भाजपा नेता और मंत्री पीयूष हजारिका ने 150 से ज्यादा नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए रविवार को उन्होंने लिखा, "मुझे यह मानना पड़ेगा कि राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा ने असम में काफी प्रभाव डाला है। असम कांग्रेस और ऑल असम स्टू़डेंट्स यूनियन (आसू) के 150 से ज्यादा नेताओं ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। अंकिता दत्ता, बिस्मिता गोगोई और दीपांक कुमार नाथ ने अच्छा फैसला लिया।"

उत्पीड़न का आरोप

अंकिता दत्ता यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले साल अप्रैल में दत्ता ने यूथ कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप पर दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आपको बता दें कि अंकिता दत्ता और उनके परिवार का कांग्रेस से बहुत पुराना नाता है। उनके परिवार की चार पीढ़ियां कांग्रेस की सदस्य रह चुकी है।

'कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं' - बिस्मिता

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बिस्मिता गोगोई ने भी कांग्रेस पार्टी पर महिला सुरक्षा को लेकर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस इतना नीचे गिर चुकी है कि मेरे ब्लाउज के बारे में बात करते हैं। वे कहते हैं कि मेरे ब्लाउज पर कमल है इसीलिए मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन मुझे कहा गया है कि कांग्रेस के एक ऐसे नेता ने यह कहा है, जिसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।"

Created On :   29 Jan 2024 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story