बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति के साथ संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति के साथ संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
नड़्डा की बैठक बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति के साथ संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक राजधानी दिल्ली में हुई। 5 राज्यों में अगले साल 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों के लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इस बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। बीजेपी ऑफिस में हुई  इस बैठक में  आगामी चुनावी राज्यों में संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श हुआ।  नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए औऱ उनका प्रचार प्रसार  किया जाए। साथ ही पार्टी प्रोग्राम में और तेजी से गति लाई जाए।  

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 7 अक्टूबर को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इस नई कार्यकारिणी में 80 सदस्य, 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इस बैठक के साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी की उच्चस्तरीय बैठकों का एजेंडा भी तय हो जाएगा। इसके बाद अगले 19 दिनों तक अलग-अलग स्तरों पर पार्टी और सरकार के अंदर बैठकों का दौर चलेगा और इनसे निकलने वाले मुद्दों पर अगले महीने 7 नवंबर को होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।

जाहिर सी बात है कि भाजपा की चुनावी रणनीति को लेकर 18 अक्टूबर से 7 नंवबर के बीच के 19 दिन काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। सोमवार को होने वाली इसी बैठक की चर्चा के आधार पर अगले 19 दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष अलग-अलग स्तरों पर बैठक कर चुनावी रणनीति की समीक्षा और निर्धारण कर 7 नंवबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय करेंगे। इसी आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा का निर्धारण भी किया जाएगा।

सेवा एवं समर्पण अभियान की उपलब्धियों पर चर्चा 

आज सोमवार को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सेवा एवं समर्पण अभियान के रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया था। सोमवार की बैठक के लिए सभी नेताओं को इस अभियान की उपलब्धियों से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को लेकर आने को कहा गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार, सभी महासचिवों के राज्यों के चक्रीय प्रवास और चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी।

मोर्चो की बैठको की होगी घोषणा
इन 19 दिनों के भीतर होने वाली बैठकों की बात करें तो सोमवार को होने वाली पदाधिकारियों की बैठक के बाद 24 अक्टूबर को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है और भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 30 अक्टूबर को होनी है। इसी दौरान चुनावी रणनीति से काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाले भाजपा के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है, जिसकी तारीख को अंतिम रूप अभी दिया जाना बाकी है।
भाजपा संविधान के मुताबिक, बीजेपी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी फैसला लेने वाली सर्वोच्च और सबसे बड़ी इकाई होती है। इसलिए इस बैठक में सरकार के कामकाज, देश के राजनीतिक-आर्थिक हालात और देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होती है और प्रस्ताव भी पारित किए जाते हैं।

2022 एक चुनावी साल

2022 एक चुनावी साल है और कुछ महीनों बाद देश के पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के अहम चुनाव होने जा रहे हैं, इस लिहाज से भी सोमवार को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

Created On :   18 Oct 2021 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story