Delhi Election: भाजपा रैली की में कांग्रेस-AAP पर गरजे नड्डा और शाह, बोले- सिर्फ वोट के लिए राजनीति कर रहे दोनों

BJP rally: Nadda and Shah thunder on Congress-AAP
Delhi Election: भाजपा रैली की में कांग्रेस-AAP पर गरजे नड्डा और शाह, बोले- सिर्फ वोट के लिए राजनीति कर रहे दोनों
Delhi Election: भाजपा रैली की में कांग्रेस-AAP पर गरजे नड्डा और शाह, बोले- सिर्फ वोट के लिए राजनीति कर रहे दोनों
हाईलाइट
  • केजरीवाल को गिनाए पिछले पांच साल के काम
  • केजरीवाल से बोले शाह- अब दिल्ली के पीछे मत लगना
  • नड्डा बोले- कांग्रेस और AAP लोगों को बरगला रही हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में रैली निकाली। इस दौरान भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों पर सिर्फ वोट के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और AAP दोनों ही पार्टी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों को बरगला रही हैं। उन्होंने कहा कि CAA के नाम पर ये लोग वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, अपना उल्लू सीधा करने के अलावा इनका कोई उद्देश्य नहीं है।

केजरीवाल को गिनाए पिछले पांच साल के काम
दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आम आदमी पार्टी के पिछले पांच साल के काम गिनाए और कहा ​कि आप इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएं। जनता खुद बता ​देगी कि आने क्या काम किए हैं। उन्होंने AAP प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कहते थे 500 स्कूल खोलेंगे 1 नहीं खुला, कहते थे 21 कॉलेज खोलेंगे 1 नहीं खुला, कहते थे 5000 बसें लाएंगे 500 नहीं ला पाए, कहते थे फ्री वाई-फाई कर देंगे ये भी नहीं हुआ। आखिर आपने पांच साल काम क्या किया, ये जनता को बताएं, ऐसा मेरा निवेदन है।

केजरीवाल से बोले शाह- भाई 5 साल बहुत हुए, अब दिल्ली के पीछे मत लगना
रैली के दौरान गृहमंत्री ने भी कांग्रेस और AAP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने यमुना स्वच्छ करने की बात कही थी, लेकिन आपने तो हमारे घरों में आने वाला पानी भी खराब कर दिया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने गंगा को साफ किया, यमुना भी हम ही साफ करेंगे।शाह ने कहा कि केजरीवाल साढ़े चार साल तक कहते रहे कि मोदीजी ने मुझे काम ही नहीं करने दिया, मोदी जी मुझे रोकते हैं, इसलिए दिल्ली में विकास नहीं हुआ और अब कहते हैं दिल्ली का विकास मैंने किया, लगे रहो केजरीवाल। शाह ने केजरीवाल से कहा कि भाई 5 साल बहुत हुए, अब दिल्ली के पीछे मत लगना।

 

 

Created On :   23 Jan 2020 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story