कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने मेरे फोन में हथियार डाला, BJP ने पूछा- FIR दर्ज की क्या ?

Congress leader Rahul gandhi said on Pegasus
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने मेरे फोन में हथियार डाला, BJP ने पूछा- FIR दर्ज की क्या ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने मेरे फोन में हथियार डाला, BJP ने पूछा- FIR दर्ज की क्या ?
हाईलाइट
  • मोदी सरकार ने मेरे फोन में पेगासस हथियार डाला है- राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने अब तक FIR दर्ज क्यों नहीं की- संबित पात्रा
  • सदन में हमारी आवाज को दाबाया जा रहा है- राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी ने एक बार फिर पेगासस जासूसी मामले को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाया है। राहुल गांधी ने संसद भवन के पास विजय चौक पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, यहां पर आज हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष खड़ा हुआ है, हर पार्टी के नेता हैं और हमें यहां आज क्यों आना पड़ा ? क्योंकि हमारी जो आवाज है उसे संसद में दबाया जा रहा है। हमारा सिर्फ एक सवाल है क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा ? हां या ना, क्या हिंदुस्तान की सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया ? हां या ना, हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं ?

 

राहुल गांधी ने पेगासस मामले को लेकर मीडिया से कहा, हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के ख़िलाफ़ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं। हम पेगासस पर चर्चा चाहते हैं। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से मना कर रही है। स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ग़लत किया है, स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो देश के लिए ख़तरनाक है। वरना वे कहते कि आइए और चर्चा कीजिए।

राहुल गांधी ने कहा, मैं हिंदुस्तान के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि आप के फोन के अंदर नरेंद्र मोदी जी ने हथियार डाला है। मेरे खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। बाकी नेताओं के खिलाफ, प्रेस के लोगों के खिलाफ इस हथियार का इस्तेमाल हुआ।

राहुल गांधी ने कहा, इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया ? पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन में पेगासस नाम का हथियार डाल दिया गया है। अगर हथियार डाल दिया गया तो इतने दिन तक राहुल गांधी चुप क्यों बैठे रहे? इसपर उन्होंने FIR दर्ज़ की क्या? कोई हथियार नहीं है। जो चीज़ नहीं है उसका हथियार बनाकर इन्हें संसद को रोकना है। उन्होंने कहा कि आज जो विपक्ष में है, इन सभी की एक ही मंशा है और वो है अपने परिवार को बचाने की।

Created On :   28 July 2021 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story